धांसू फर्स्ट लुक के बाद जबरदस्त सेट का Video, 2018 का तगड़ा एक्शन Dhamaka
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। इन्हीं में से एक है रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सिंबा। हाल ही में सिंबा का फर्स्ट लुक सामने आया था। ये फिल्म रणवीर सिंह के अलावा सैफ अली खान की बिटिया सारा अली खान को लेकर भी सुर्खियों में है। बता दें कि यह फिल्म जूनियर एनटीआर की फिल्म 'टेम्पर' (तेलुगू) का हिंदी रीमेक है। वहीं हाल ही में सिंबा का एक वीडिया सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में फिल्म का सेट दिखाया जा रहा है। जो एक धोबी घाट की तरह मालूम होता है। इस वीडियो में रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं।
[Race 3: एक हफ्ते में तोड़े 7 रिकॉर्ड, फिर भी फिसड्डी हुए सलमान खान, जानें कैसे]
फिल्म में रणवीर के किरदार का नाम संग्राम भालेराव है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे है। पहले इस फिल्म में अजय देवगन को लेने की बात चल रही थी लेकिन अब वे इस फिल्म में सिर्फ कैमियो करते नजर आएंगे। दरअसल, रोहित शेट्टी और करण जौहर चाहते थे कि इस फिल्म में अजय देवगन कैमियो करें.. इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन के लिए अजय देवगन का एक रोल रखा गया है।

सिंबा ने अपने पहले पोस्टर के रिलीज के बाद से ही सुर्खियां बटोरनी शुरु कर दी थी। फिल्म से रोहित शेट्टी और करण जौहर का नाम जुड़ने के बाद बताया जा रहा है कि ये फिल्म 300 करोड़ी साबित होने वाली है। वहीं, बतौर एक्ट्रेस सारा अली खान की घोषणा के बाद फिल्म के लिए और भी बेसब्री बढ़ चुकी थी। कोई शक नहीं कि सिंबा के साथ रणवीर इस साल के सबसे टॉप एक्टर साबित होंगे। बहरहाल, यहां जानें क्यों सिंबा बन सकती है 2018 की सुपरहिट फिल्म-
यहां देखें वीडियो-
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan_) on


Click it and Unblock the Notifications