..................... Ranveer Singh film Simmba trailer might release on this date - Hindi Filmibeat

Simmba Trailer: 2018 का सबसे तगड़ा एक्शन, मसालेदार फिल्म, तारीख लिख लीजिए

रणवीर सिंह इन दिनों इटली में अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। इसी बीच उनकी आने वाली फिल्म सिंबा जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को सिंबा जबरदस्त कड़ी टक्कर देने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है वहीं अब बस सिंबा के पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। जो जल्द ही खत्म हो जाएगा। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट भी लगभग तय हो गई है। ये डेट जानकर आप भी खुशी से उछल पड़ेंगे।

[इटली से दीपिका-रणवीर की शादी की First Pic, इतनी शानदार कि देखते रह जाएंगे]

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मेकर्स ने सिंबा के ट्रेलर रिलीज की डेट 3 दिसंबर रखी है। इस डेट के पीछे बड़ा कारण है.. दरअसल, रणवीर सिंह शादी करके जब मुंबई लौटेंगे तो मुंबई में 1 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। वहीं इसके ठीक 2 दिन बाद वे काम पर वापस लौट आएंगे और सिंबा का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इस ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर सिंह मौजूद रहेंगे।

ranveer-singh-film-simmba-trailer-might-release-on-this-date

सिंबा फुल मसालेदार बॉलीवुड फिल्म है। जहां रणवीर सिंह दबंग पुलिस वाले की भूमिका में दिखने वाले हैं। उनका लुक भी सिंघम और दबंग से मिलता जुलता ही लगता है। लेकिन रणवीर की अपनी स्टाइल है, जो इस किरदार को अलग बनाता है।

रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रणवीर को इस तरह आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। रणवीर ने अब तक किसी फिल्म में इस तरह का एक्शन नहीं किया है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें सिंबा से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X