..................... Ranveer Singh film based on 1983 World Cup has been postponed to 2020 - Hindi Filmibeat

दूसरी बार टल गई बड़ी फिल्म, अब 2020 में होगी रिलीज, फैंस को बड़ा झटका

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं। वहीं हाल ही में रणवीर सिंह की आने वाली सबसे बड़ी फिल्म 83 सुर्खियों में आ गई है। इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। कबीर खान की ये फिल्म पहले 30 अगस्त 2019 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब बताया जा रहा है कि ये फिल्म आगे बढ़ा कर 10 अप्रैल 2020 कर दी गई है। बता दें इस फिल्म की रिलीज डेट पहले भी बदली जा चुकी है। वहीं आगे बढ़ती इन डेट्स के बाद फैंस को ये डर है कि ये फिल्म कहीं डिब्बाबंद न हो जाए।

[अजय देवगन- अक्षय के साथ ताबड़तोड़ फिल्में, ब्लॉकबस्टर तो सलमान ही, जानें कौन हैं वो एक्ट्रेस]

ये फिल्म इसलिए खास है क्योंकि ये भारत के ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप 1983 पर आधारित होगी। फिल्म वर्ल्ड कप 1983 जीतने की कहानी है। जब देश के 14 चमकते सितारों ने उस चमचमाती ट्रॉफी पर अपना हक जमाया था। उस दौर में भारतीय क्रिकेट को लोग ज़्यादा गंभीरता से नहीं लेते थे। जहां एक तरफ रणवीर की अपनी फैन फॉलोइंग है वहीं क्रिकेट प्रेमियों के लिए कपिल देव किसी सुपर स्टार से कम नहीं हैं।

ranveer-singh-film-based-on-1983-world-cup-has-been-postponed-to-2020

बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए कबीर खान ने कई स्टार्स को अप्रोच किया है। लेकिन देखना है कि आखिर किन किन स्टार्स का नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़ता है। फिलहाल, रणवीर सिंह फाइनल हैं लेकिन इस फिल्म की शुरूआत अब तक नहीं हुई है और ऊपर से फिल्म की बढ़ती डेट्स फैंस की चिंता बढ़ा रही है। बहरहाल, यहां जानें 2019 में आने वाली बड़ी फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X