कोरोना वायरस का हड़कंप: रणवीर सिंह की फिल्म 83 नहीं होगी 10 अप्रैल को रिलीज, बड़ा नुकसान !
एक्टर रणवीर सिंह ने की फिल्म '83' को लेकर ऑफिशियल स्टटेटमेंट जारी कर दी है। अब कपिल देव व 1983 में भारत द्वारा जीते गए वर्ल्ड कप पर बनी फिल्म '83' अप्रैल 10 को रिलीज नहीं होगी। रणवीर सिंह ने ऑफिशियल बयान इंस्टाग्राम पर साझा कर बताया कि कोरोना वायरस के चलते उनकी फिल्म '83' को अभी होल्ड पर रखा जा रहा है।
उन्होंने स्वास्थ व सुरक्षा के चलते '83' की रिलीज डेट डाल दी है। इससे पहले ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होना तय था। अब ये फिल्म कब रिलीज होगी, इसका फैसला कोरोना वायरस के टलने के बाद ही तय हो पाएगा।


Click it and Unblock the Notifications