Video: रणवीर सिंह की '83' का फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च- वर्ल्ड कप की जीत का जश्न आ जाएगा याद

By Varsha Verma

फ़िल्म '83 के निर्माताओं ने चेन्नई में एक भव्य कार्यक्रम में फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया है जिसमें फ़िल्म की सम्पूर्ण कास्ट और क्रू अपनी उपस्थिति से चार चाँद लगाते हुए नज़र आई।

पोस्टर को बेहद शानदार अंदाज़ में लॉन्च किया गया था जहाँ टीम द्वारा बैनर नीचे खींचने के साथ पोस्टर का अनावरण किया गया। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्टर लॉन्च का एक वीडियो साझा किया है और लिखते है,"A Grand Launch for the Greatest Victory! 🏆 Feel the moment of chills once again with 83 first look poster launch 🔥😍
@RanveerOfficial @kabirkhankk @deepikapadukone #SajidNadiadwala @Shibasishsarkar

Ranveer Singh Film 83 First look

खिलाड़ियों के पहले लुक के प्रति जिज्ञासा पैदा करते हुए, निर्माताओं द्वारा कपिल देव की टीम से व्यक्तिगत करैक्टर पोस्टर रिलीज़ किये गए थे। फ़िल्म '83 के निर्माताओं द्वारा सुनील गावस्कर की भूमिका में ताहिर राज भसीन, के. श्रीकांत की भूमिका में जीवा, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, यशपाल शर्मा की भूमिका में जतिन सरना, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, कीर्ति आज़ाद के रूप में दिनकर शर्मा, रोजर बिन्नी के रूप में निशांत दहिया, मदन लाल की भूमिका में हार्डी संधू, सैयद किरमानी के रूप में साहिल खट्टर, बलविंदर सिंह संधू के रूप में अम्मी विर्क, दिलीप वेंगसरकर के रूप में अदीनाथ एम कोठारे, रवि शास्त्री के रूप में धरिया करवा, सुनील वालसन के रूप में आर बद्री और पीआर मैन सिंह के रूप में पंकज त्रिपाठी का पहला लुक पोस्टर साझा किया गया है।

यहीं नहीं, टीम ने 1983 से कपिल देव टीम की एक रियल वेर्सिस रील फोटो भी साझा की है। फ़िल्म '83 एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जो 1983 के विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है।

अब तक की सबसे बड़ी खेल फिल्म में से एक, 83 मधु मंटेना, साजिद नाडियाडवाला और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित की जा रही है। फिल्म 10 अप्रैल 2020 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X