रणवीर सिंह की बैंड बाजा बारात बारात के लिए आदित्य चोपड़ा को मिली थी रिश्वत?
रणवीर सिंह के लिए पिछला साल शानदार रहा है। 2018 की शुरूआत उन्होंने 300 करोड़ के साथ पद्मावत के खिलजी के साथ की थी। वहीं साल का अंत उन्होंने रोहित शेट्टी का सिंबा बनकर की। इस बीच उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ सात फेरे लेकर ज़िंदगी का एक नया चैप्टर खोला। कुल मिलाकर उनके लिए ये साल शानदार था।
रणवीर सिंह ने अपना डेब्यू बैंड बाजा बारात से किया था। हमेशा से अफवाहें रही हैं कि इस फिल्म में लॉन्च करने के लिए रणवीर सिंह के पिता ने आदित्य चोपड़ा को काफी पेसै दिए थे और इसके बदले, रणवीर सिंह को यशराज फिल्म्स ने लॉन्च किया था। रणवीर ने हाल ही में पहली बार इस बारे में बात की।

रणवीर ने बताया कि जब मैंने ये अफवाह सुनी तो मेरा दिल टूट गया क्योंकि मैं आज जहां भी हूं अपनी मेहनत के दम पर हूं और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैंने बहुत संघर्ष किया है। रणवीर को उनकी डेब्यू फिल्म के लिए ढेर सारे अवार्ड और तारीफें मिली थीं। इसके बाद उनका बॉलीवुड सफर कभी फीका नहीं पड़ा।
रणवीर सिंह की फिल्मों की बात करें तो इस साल वो ज़ोया अख्तर की गली बॉय में दिखेंगे। इसके बाद 2020 में उनकी दो बड़ी फिल्में लाइन में हैं। पहली है कबीर खान की '83 और दूसरी है करण जौहर की तख्त। कबीर खान की फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी है।
वहीं करण जौहर की तख्त में रणवीर सिंह शाहजहां के बेटे दारा शिकोह की भूमिका में दिखेंगे जो अपने भाई औरंगज़ेब में मुग़ल सल्तनत की गद्दी के लिए जंग लड़ता है। फिल्म में रणवीर सिंह के भाई की भूमिका में दिखेंगे विकी कौशल।


Click it and Unblock the Notifications