परफॉर्मर के रूप में लोगों को हंसाना सबसे मुश्किल है, कॉमिक एक्टर्स की मैं दिल से इज्ज़त करता हूं- रणवीर सिंह

यशराज फिल्म्स के जयेशभाई जोरदार में सुपरस्टार रणवीर सिंह लीड किरदार में नजर आने वाले हैं। यह एक बिग स्क्रीन एंटरटेनर है जो मुख्य किरदार जयेशभाई के जरिए हीरो व हीरोइज्म का एक नया ब्रांड पेश करेगा.. जो इंडियन सिनेमा में बहुत कम देखने को मिलता है।

रणवीर एक ऐसे हीरो की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने अजन्मे बच्चे और पत्नी के लिए उठ खड़ा होता है। इस प्रक्रिया में उसे अपने परिवार के खिलाफ जाना पड़ता है जो हमारे पितृसत्तात्मक समाज को रिप्रेजेंट करता है। एक सोशल सटायर, जयेशभाई जोरदार के साथ रणवीर अपने करियर में पहली बार, कॉमेडी जॉनर में हाथ आजमाते हुए दिखेंगे जिसे दुनिया भर के एक्टर्स सबसे मुश्किल जॉनर मानते हैं।

ranveer-singh-feels-comedy-is-the-toughest-genre

रणवीर कहते हैं, "कॉमेडी किसी भी एक्टर के लिए होली ग्रेल है। एक परफॉर्मर के रूप में लोगों को हंसाना सचमुच सबसे मुश्किल काम है। इसीलिए स्टैंड-अप कॉमेडी इतनी मुश्किल होती है और इसीलिए मैं महान कॉमिक एक्टर्स, चाहे वह पीटर सेलर्स हों या जिम कैरी, रॉबिन विलियम्स, चार्ली चैपलिन हों, को एंटरटेनमेंट का रियल जीनियस मानता हूं। थ्रिलर के साथ-साथ सटायर मेरा फेवरेट जॉनर है। कॉमिकल सटायर देखना मुझे एक्शन से ज्यादा, संतुष्टिदायक लगता है।"

रणवीर कहते हैं, "एक एक्टर के तौर पर, एक परफॉर्मर के तौर पर, एक दर्शक के तौर पर, यह मेरे पसंदीदा जॉनर्स में से एक है। उसमें काम करना मेरे लिए बेहद संतुष्टि और सुकून देने वाला है। मैंने स्लैपस्टिक और स्क्रूबॉल कॉमेडी की है, मैंने कॉमेडी के अलग-अलग फॉर्म्स - अंडरस्टेटेड कॉमेडी, ओवरस्टेट कॉमेडी में हाथ आजमाए हैं। लेकिन सटायरिकल कॉमेडी एक ऐसी चीज है जिसे जयेशभाई जोरदार में मैं बहुत गहराई से एक्सप्लोर कर रहा हूं।"

रणवीर आगे कहते हैं कि वह ट्रैगी-कॉमेडीज पसंद करते हैं। वे कहते हैं, "ट्रैगी-कॉमेडी मेरी पसंदीदा कॉमेडी है और चार्ली चैपलिन इसके सिरमौर और उस्ताद हैं। मुझे चार्ली चैपलिन का एक quote याद है जो एक परफॉर्मर के रूप में मेरे साथ गहराई से रेजोनेट करता है। 'सही मायने में हंसने के लिए, आपको अपना दर्द सहने के साथ परफॉर्म करने में सक्षम होना चाहिए!' चैपलिन ने अक्सर अपनी फिल्मों और अपने किरदारों के जरिए ऐसी परिस्थितियां को पेश किया है जहां किरदार के साथ कुछ ट्रेजडी हुई है। अगर आप गंभीर या उदास नज़रिए से इन फिल्मों(सीन्स) को देखते हैं, तो वे शायद आपकी आँखों में आंसू ला देंगे, यह बहुत दुखद है।

रणवीर कहते हैं, "लेकिन जिस तरीके से उन्होंने इसे निभाया है, आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते। उदाहरण के लिए, गली का एक नटखट बच्चा, जिसने कई दिनों से कुछ भी नहीं खाया है, एक पावरोटी चुराने की कोशिश कर रहा है। वह अपनी भूख को शांत नहीं कर सकता, वह कई दिनों से भूखा है, कुपोषित है और पेट भरने के लिए रोटी चुराने की कोशिश कर रहा है, और यह बहुत दुखद है! लेकिन जब सीन चलता है तो आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते! और यही चैपलिन की खूबसूरती है; वह दर्द को सहने और उसके साथ एक्ट करने में सक्षम थे।"

रणवीर को लगता है कि जयेशभाई जोरदार इसी ब्रांड के सिनेमा से ताल्लुक रखते हैं जो फ्रेश और यूनिक है। वे कहते हैं, ''हमारी फिल्म और हमारे किरदार के बारे में बस इतना ही सच है। जयेश अपने आस-पास हो रही हर चीज के साथ जिंदगी और दर्द में बहुत मुश्किलों से गुजर रहे हैं, लेकिन किसी तरह, अपने भीतर हल्कापन महसूस करते हैं। फिल्म कुछ ऐसी बात कर रही है जो वास्तव में काफी दुखद है, लेकिन इसे इतने मजाकिया तरीके से पेश किया गया है, कि आप पूरी फिल्म के दौरान हंसते हैं। आप जानते हैं कि वे क्या कहते हैं- आप जितने जोर से हंसेंगे, उतने ही जोर से रो पाएंगे। और अगर यह इस फिल्म से ये संभव हो पाता है, तो फिल्म की टीम के रूप में हमारे लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।"

जयेशभाई जोरदार के साथ अर्जुन रेड्डी फेम शालिनी पांडे, रणवीर के अपोजिट बॉलीवुड के बिग स्क्रीन पर डेब्यू कर रही हैं। मनीष शर्मा फिल्म के निर्माता हैं जबकि डेब्यूटेंट दिव्यांग ठक्कर ने इसका निर्देशन किया है। दुनियाभर में यह फिल्म 13 मई 2022 को रिलीज हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X