बाइक सवार ने मारी रणवीर सिंह की गाड़ी में टक्कर, उड़े एक्टर के होश !- देखें Video
एक्टर रणवीर सिंह की गाड़ी का गुरुवार का एक्सीडेंट हो गया। घबराइए मत, एक्टर एकदम ठीक हैं और कोई भी इस दुर्घटना में हताहत नहीं हुआ। लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह की गाड़ी को पीछे से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसके बाद रणबीर सिंह अपनी मर्सडीज एसयूवी से उतरे और गाड़ी का हाल जाना। इस घटना में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। रणवीर भी ठीक हैं और बाइक सवार भी। वीडियो को पैपराजी ने कैद कर लिया और फोटो भी शेयर की।
रणवीर सिंह अपनी फिल्म की डबिंग का काम करके लौट रहे थे। रणवीर इस वीडियो में कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर कई फैंस द्वारा भी शेयर किया गया है। बता दें रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 83 है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इससे पहले ये फिल्म अप्रैल में रिलीज होनी थी लेकिन तालाबंदी के चलते रिलीज डेट टल गई।


Click it and Unblock the Notifications











