रणवीर नहीं सुनते डायरेक्टर की, इसीलिए चोट खाते हैं।

Ranveer Singh
बॉलीवुड में बैंड बाजा बारात फिल्म से एंट्री करने वाले रणवीर सिंह काफी जोशीले हैं और हों भी क्यों ना आखिर नया नया खून है जोश तो होगा ही। ये खबर तो आपतक पहुंच ही गयी होगी कि रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म 'गुंड़े' की शूटिंग करते हुए जोटिल हो गये थे और उन्हें अस्पताल में पहुंचाया गया। उनके साथ ही उनके एक साथी डांसर को भी चोट लगने की वजह से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इस हादसे के जिम्मेदार सिर्फ रणवीर ही थे। क्योंकि वो किसी की सुनते ही नहीं और सिर्फ अपने मन की करते हैं।

सेट पर मौजूद एक डांसर के अनुसार रणवीर सिंह हमेंशा ही बड़े जोश के साथ डांस करते हैं और हर बार डायरेक्टर उन्हें आराम से डांस करने को कहता है लेकिन वो सुनते ही नहीं हैं। गुंडे फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने उन्हें कई बार कहा कि वो आराम से डांस करें ताकी सेट पर लगी कोई लाइट वगैरह टूट ना जाएं। लेकिन रणवीर ने उनकी सुनी ही नहीं। वो अपने ही ढ़ंग से बड़ी तेजी और बड़े ही जोश के साथ डांस करते रहे। जश्ने इश्क गाने की शूटिंग के दौरान वहां पर अर्जुन कपूर भी मौजूद थे जो कि इस फिल्म में दूसरे हीरो हैं।

रणवीर सिंह के जोशीले डांस से सेट पर लगी लाइट्स तो नहीं टूटी लेकिन रणवीर का गाल जरुर कट गया। साथ ही एक अन्य डांसर का सर भी फट गया। खून इतना निकला कि हर कोई काफी डर गया और तुरंत ही रणवीर के संग डांसर को अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले भी फिल्म लुटेरे की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह घायल हो गये थे लेकिन बाद में ठीक हो गये। अब एक बार फिर से अपने जोश के चलते रणवीर फिर से घायल हो गये। तो अब तो रणवीर को हमारी यही राय है कि जोश में काम करें लेकिन होश ना खोयें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X