रणवीर की एनर्जी से प्रभावित होकर उन्हें बनाया कंडोम ब्रांड अम्बेसडर!
डूरेक्स कंपनी, जिसने रणवीर को अपना ब्रांड अम्बेसडर बनाया है उनका मानना है कि रणवीर सिंह हमेशा ही कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। उन्हें पता है कि उन्हें पता है कि किस तरह से अपना कॉंफीडेंस और ऐट्टीट्यूड दिखाना चाहिए। रणवीर की इन खूबियों और उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते हमें लगा कि रणवीर इस ब्रांड के अम्बेसडर होने के लिए परफेक्ट हैं। इस एक्टर को लोगों को आकर्षित करना बेहद पसंद है और इन्हें पता है कि किस तरह से लोगों की अटेंशन पानी है। फिर चाहे वो अपने अंदाज के जरिये हो या फिर अपने कमेंट्स के जरिये। ब्रांड को लगता है कि रणवीर की कूल डूड वाली इमेज उनके ब्रांड के लिए काफी बेहतर साबित होगी।
खैर अब हीरो की परख तो पारखी को ही होती है। हो सकता है कि रणवीर की ऑन सेट एनर्जी को देखकर कंडोम ब्रांड को रणवीर में ही अपना ब्रांड अम्बेसडर नज़र आया और उन्होंने रणवीर के साइन कर लिया। हालांकि खबर ये भी है कि रणवीर सिंह से पहले इस ब्रांड ने सीरियल किसर इमरान हाशी और अर्जुन रामपाल को इस एड के लिए ऑफर भेजा गया था लेकिन दोनों ही सितारो ने इस ऐड को करने से मना कर दिया। ऐसे में रणवीर इस एड के लिए तीसरी च्वाइस थे। खबर ये भी है कि रणवीर सिंह इस कंडोम ब्रांड के एड के दौरान रैपर के किरदार में नज़र आएंगे।
रणवीर भी अपने इस ऐड को लेकर काफी उत्साहित हैं और साथ ही उनका कहना है कि ये सब वो समाज को बेहतर बनाने और लोगों को आनंद के साथ उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












