लुटेरा को परफेक्ट बनाने के लिए क्या किया रणवीर ने!
बॉलीवुड के कई एक्टर्स होते हैं जिन्हें अपनी एक्टिंग में परफैक्शऩ चाहिए होता है। इन्हीं एक्टर्स में से एक हैं रणवीर सिंह। रणवीर सिंह ने फिल्म लुटेरा की सूटिंग के दौरान कई ऐसे सीन शूट किये हैं जिन्हें देखकर दर्शकों के एक्सप्रेशन भी बदल जाएंगे। रणवीर सिंह ने कई बार तो खुद को दर्द में दिखाने के लिए खुद को भी हर्ट कर लिया ताकि उनके चेहरे पर असली दर्द के भाव आ सकें। रणवीर सिंह के इस पैशन और इस एक्टिंग के जुनून को देखकर खुद फिल्म के निर्देशक और फिल्म की पूरी कास्ट काफी प्रभावित हुई।
रणवीर कपूर को एक मैथेड एक्टर कहा जाता है। उन्होंने अभी तक बॉलीवुड में सिर्फ दो फिल्मे हीं की हैं और अब एक साथ उनकी दो फिल्में आ रही हैं पहली गुंडे जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर भी हैं और दूसरी फिल्म है लुटेरा। इन दोनों फिल्मों के लिए शूट करते समय कई बार रणवीर को चोटें लगीं और कई बार उन्होंने खुद को ही चोट पहुंचा दी। लुटैरा एक सीन में रणवीर कपूर के कैरेक्टर को काफी दर्द में दिखाना था और इस सीन को रियल बनाने के लिए उन्होंने एक सेफ्टीपिन लेकर खुद को ही चोट पहुंचा दी।
निर्देशक ने रणवीर को काफी मना किया कि वो ऐसा ना करें लेकिन रणवीर को अपने सीन में परफैक्शन लाना था और इसलिए उन्होंने ये किया। रणवीर सिंह ने कहा कि इस सीन को रियल दिखाने के लिेए उन्हें ये करना होगा ताकि उनके चहरे पर असली दर्द आ सके। सीन के शूट होने के बाद जब निर्देशक ने जाकर इस सीन को देखा तो उन्हें यकीन ही नहं हुआ कि रणवीर ने कितने परफैक्शन के साथ इस सीन को किया है। उन्होंने रणवीर को काफी सारी शुभकामनाएं दीं और कहा कि लोग इस सीन को जरुर पसंद करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications