इमोशनल हुए रणवीर सिंह- सिंबा की शूटिंग खत्म कर रोहित शेट्टी से कही ये बात- देंखे VIDEO

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म के सेट से एक वीडिया सामने आया है, जहां रणवीर सिंह शूटिंग के अंतिम दिन एक स्पीच दे रहे हैं। इस स्पीच में रणवीर सिंह ने काफी इमोशनल होकर कहा कि वह हमेशा से रोहित शेट्टी के साथ करना चाहते थे और सिंबा उनके लिए हमेशा खास फिल्म रहेगी। रणवीर सिंह ने कहा, इतना मजा मुझे अब तक अपनी किसी फिल्म को करने में नहीं आया। यह अनुभव शानदार रहा है।

निर्देशक शंकर की सबसे छोटी फिल्म है रजनीकांत- अक्षय कुमार की 2.0

रोहित शेट्टी अपनी कॉमेडी- एक्शन फिल्मों के लिए ही जाने जाते हैं। ऐसे में रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। दोनों की फिल्मों में एनर्जी दिखती है। लिहाजा, सिंबा से भी कुछ ऐसे ही धमाके की उम्मीद है। रणवीर ने अपने स्पीच में कहा है कि सिंबा तो उनके हिसाब से थियेटर फाड़ देने वाली है।

Ranveer Singh

सिंबा फुल मसालेदार बॉलीवुड फिल्म है। जहां रणवीर सिंह दबंग पुलिस वाले की भूमिका में दिखने वाले हैं। उनका लुक भी सिंघम और दबंग से मिलता जुलता ही लगता है। लेकिन रणवीर की अपनी स्टाइल है, जो इस किरदार को अलग बनाता है।

रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रणवीर को इस तरह आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। रणवीर ने अब तक किसी फिल्म में इस तरह का एक्शन नहीं किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान की जोड़ी दिखेगी। जबकि अजय देवगन और गोलमाल की टीम शानदार कैमियो करती दिखेगी।

यहां देंखे रणवीर सिंह का इमोशनल वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X