VIDEO: रणवीर सिंह का मैसेज.. अपने प्यार के नाम.. आप भी हो जाएंगे इमोशनल!
[बॉलीवुड न्यूज] अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह का 'भाई वाला प्यार' तो हमारे कई सालों से है। जी हां, सारे एक्टर एक्ट्रेस का प्यार एक तरफ और रणवील- अर्जुन का प्यार एक तरफ। अगर आपको यकीन नहीं है, तो यह वीडियो आपको यकीन दिलाने के लिए काफी है।
दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों से अर्जुन कपूर टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग के लिए देश से बाहर अर्जेंटीना गए हुए हैं। वहीं, रणवीर सिंह भी अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी में व्यस्त थे। लेकिन अब लगता है कि रणवीर को अर्जुन की याद तड़पा रही है।
'सलमान - ऐश्वर्या नहीं.. बाजीराव मस्तानी के लिए रणवीर- दीपिका हैं BEST'
अर्जुन कपूर को याद करते हुए रणवीर ने कई ट्विट किए.. जहां उन्होंने लिखा कि कि अर्जुन के पास अब उनके लिए समय नहीं रह गया है। इस पर अर्जुन ने रिप्लाई किया- 'बाबा.. मेरे पास हमेशा तुम्हारे लिए समय है.. यू आर माई जिगर का टुकड़ा.. लेकिन तूने मस्तानी से मोहब्बत की है, मुझसे नहीं'..
वहीं, रणवीर ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में रणवीर ने आयुष्मान खुर्राना के साथ मिलकर अर्जुन के लिए एक काफी इमोशनल सा मैसेज दिया है। अब यह मैसेज क्या है, यह तो आप खुद ही सुनें।
@arjunkapoor a very special message for you Baba 😥 #BringArjunHome @ayushmannk
A video posted by Ranveer Singh (@ranveersingh) on


Click it and Unblock the Notifications













