रणवीर के कंडोम एड को देख युवाओं ने भी कहा- Give it to me..
रणवीर ने हाल ही में ड्यूरेक्स कंडोम ब्रांड के लिए एक ऐड शूट किया है और वो हाल ही में ऑनलाइन हुआ है। इस ऐड ने एक ही दिन में यू ट्यूब पर तहलका मचा दिया है। 23 अप्रैल को रिलीज हुए इस ऐड को एक ही घंटे में लाखों लोगों ने देख डाला और कई लोगों ने शेयर भी किया। लगातार बार बार लोग इस ऐड को देख रहे हैं यही नहीं बल्कि आजकल युवाओं के ग्रुप्स में इस ऐड की ही बातें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि इस ऐड में कुछ भी घटिया या शर्मनाक नहीं दिखाया गया है। रणवीर सिंह ने बहुत ही प्यार और एनर्जी के साथ इस ऐड को शूट किया है। उन्हें देखकर लोगों का एंटरटेनमेंट हो रहा है ना कि वो अपनी नज़रें चुराते फिर रहे हैं।
कंडोम और सेक्स एक ऐसा विषय है जिसके बारे में हर किसी को जानकारी होनी चाहिेए, लेकिन इसके बावजूद हमारे समाज में इस बारे में बात करने वालों को लोग घटिया समझते हैं। हालांकि ये एक गंभीर विषय है। इससे पहले जितने भी कंडोम ऐड बने हैं वो कहीं ना कहीं लोगों को शर्मिंदगी का एहसास कराते थे। वो ऐड इतने एक्सोटिक और गंदे होते थे कि लोगों को अपने परिवार के साथ टीवी देखते समय इन ऐड्स के समय उठ जाना पड़ता था। लेकिन रणवीर के इस नये ऐड ने लोगों को एक नयी सोच दी है। अब तो हर एक गली और हर एक शहर से एक ही आवाज आ रही है Give it to me.. Give it to me.. I love this feeling..।
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/W2VOpWcJSBs?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












