FIRST LOOK: रणवीर सिंह ने शेयर की कबीर खान की '83 से पहली तस्वीर, 365 दिन बाद वर्ल्ड कप का धमाका
रणवीर सिंह, धरमशाला में कबीर खान की अगली फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे थे। इस शेड्यूल को पूरा कर रणवीर मुंबई लौट चुके हैं लेकिन मुंबई लौटते ही उन्होंने, फिल्म की पहली आधिकारिक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में फिल्म में वर्ल्ड कप की विजेता टीम के सदस्यों की भूमिका निभा रहे सितारों की पूरी फौज दिखाई दी रही है।
तस्वीर, शूटिंग के बाद के फोटोशूट की है क्योंकि पूरी टीम एक साथ अपनी सफेद, भारत की जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे और फिल्म के लिए कपिल देव ही रणवीर सिंह को ट्रेन भी कर रहे हैं। देखिए फिल्म की पहली तस्वीर -

हाल ही में रणवीर सिंह ने बताया कि जब फिल्म के लिए वो कपिल देव की भूमिका की ट्रेनिंग ले रहे थे तो सचिन तेंदुलकर ने उनसे पूछा कि कपिल देव की बॉलिंग स्टाईल भी आप ही करेंगे। रणवीर सिंह ने हां कहा तो सचिन देव ने उन्हें ऐसे देखा कि ये तो कभी हो ही नहीं सकता।
अब देखना है कि फिल्म में ये सारे कलाकार अपनी भूमिकाओं को कितने करीब तक निभा पाते हैं। कुल मिलाकर दर्शक भारत की ये ऐतिहासिक जीत देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
मिलिए फिल्म की पूरी टीम से -


Click it and Unblock the Notifications












