जब 'मिस्टर इंडिया 2' का ऑडिशन देने पहुंचे रणवीर सिंह- कुछ अलग ही अंदाज में!

रणवीर सिंह बॉलीवुड के दमदार सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। साथ ही वह अपनी भरपूर एनर्जी के लिए भी मशहूर हैं। रणवीर कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने हमेशा से बॉलीवुड एक्टर बनने का ख्वाब देखा था.. खासकर मसाला बॉलीवुड फिल्में करने में उन्हें बेहद दिलचस्पी में है।

अपनी फिल्मों पर बात करते हुए हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि अपने करियर की शुरुआती दौर में उन्हें पता चला था कि शेखर कपूर अपनी फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। और मिस्टर इंडिया 2 के लिए ऑडिशन चल रहा है.. तो रणवीर इस सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित हो गए थे।

Ranveer Singh

लेकिन रणवीर तो रणवीर हैं। रणवीर सिंह ने कहा- मुझे अफवाहों से पता चला था कि मिस्टर इंडिया 2 का ऑडिशन चल रहा है.. तो मैं अनिल कपूर के मिस्टर इंडिया लुक में ऑडिशन देने पहुंच गया। मुझे देखकर सभी हैरान रह गए थे क्योंकि बाकी सभी लड़के सामान्य कपड़ों में आए थे।

बहरहाल, फिल्म तो नहीं बनी। लेकिन यदि मि.इंडिया की सीक्वल पर प्लानिंग होती है, तो निर्माता रणवीर सिंह को अप्रोच कर सकते हैं। रणवीर यूं भी अनिल कपूर के चहेते हैं। कोई शक नहीं कि रणवीर ये फिल्म बेहतरीन ढंग से निभा सकते हैं। फिलहाल रणवीर गली बॉय, 83 (क्रिकेट वर्ल्ड कप) और तख्त में दिखने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X