SURPRISE: शाहरूख के 'फैन' में रणवीर का कैमियो!

शाहरूख खान अपनी आगामी फिल्म 'फैन' की शूटिंग जल्द से जल्द से खत्म करने की योजना में हैं। यह फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। एक इवेंट के दौरान शाहरूख ने बताया कि, फिल्म की आधी शूटिंग हो चुकी है, जबकि 30-35 दिनों की शूटिंग अभी और बाकी है। लिहाजा, उम्मीद है कि फरवरी तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी।

शाहरूख ने बताया कि फिल्म में कुछ कठिन सीन हैं, जो अभी शूट करनी है। तो एक बार यह फिल्म शूट खत्म हो जाए, इसके बाद ही मैं दूसरी फिल्म की शुरूआत करूंगा। बहरहाल, इधर शाहरूख 'फैन' की शूटिंग में बिजी हैं, उधर सेट पर एक सरप्राइज वीजिटर आते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह की।

फैन की शूटिंग चल रही थी, जब अचानक रणवीर सिंह की एंट्री हुई। हालांकि रणवीर ने शाहरूख से कोई मुलाकात नहीं की। बल्कि वे सीधा निर्देशक मनीष शर्मा के पास पहुंचे। मनीष शर्मा के साथ रणवीर की काफी देर तक किसी बात पर चर्चा हुई। लेकिन जब वो बाहर आए तो रणवीर के चेहरे पर एक मुस्कान थी। रणवीर ने फिर वहां खड़ी लड़कियों के साथ सेल्फी भी खिंचाई।

गौरतलब है कि, अब रणवीर सिंह का यूं आना कोई संयोग की बात तो नहीं लगती। तो क्या हम यह मान लें कि मनीष शर्मा की फिल्म 'फैन' में हमें रणवीर सिंह की झलक देखने को मिलेगी। या मनीष शर्मा की अगली फिल्म में रणवीर सिंह को फाइनल किया जा रहा है। बहरहाल, अब रणवीर फैन में दिखेंगे या नहीं, यह तो एक सरप्राइज लग रहा है, लेकिन उनके फैन इस सरप्राइज के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X