फिल्म के ज्यादा प्रमोशन से घबराते हैं रणवीर

अगले शुक्रवार को बड़े पर्दे पर पर साल की मोस्ट अवेटड फिल्म 'रामलीला' रिलीज होने जा रही है, फिल्म का जोरदार ढंग से प्रमोशन किया जा रहा है लेकिन जहां इन दिनों हर सितारा अपनी फिल्म को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करने में व्यस्त दिखता है वहीं दूसरी ओर 'रामलीला' के लीड हीरो रणवीर सिंह को फिल्म के ज्यादा प्रमोशन से घबराहट होती है। रणवीर सिंह ने यह बातें खुद एफएम रेडियो स्टेशन पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए कहीं।

रणवीर ने कहा कि आने वाले वक्त में जब मैं फिल्म जगत में अपने पैर जमा लूंगा और मुझे कोई चलन शुरू करना होगा, तो मैं यह करूंगा कि एक अभिनेता को अपनी फिल्म का प्रचार करने की जरूरत न पड़े। रणवीर का मानना है कि फिल्म के प्रमोशन में काम करने से ज्यादा का समय और पैसा लगता है, उन्होंने उम्मीद जतायी कि फिल्म के अत्यधिक प्रचार का यह दौर जल्दी ही बदलेगा।

निर्देशक संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' दो सप्ताह बाद 15 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म में रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में है। प्रियंका चोपड़ा का एक आयटम सांग भी आपको फिल्म में देखने को मिलेगा जो कि इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहा है। फिल्म को मार्डन रोमियो-जूलियट की कहानी कहकर प्रचारित किया जा रहा है। देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है?

आगे की खबर स्लाइडों में..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X