..................... Ranveer Singh disappoints Deepika Padukone with his skin show | रणवीर सिंह के स्कीन शो पर क्यों भड़की दीपिका? - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह के स्कीन शो पर क्यों भड़की दीपिका?

इन दिनों दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह के बीच कुछ चल रहा है, ऐसी बातें चर्चा में हैं। वैसे दोनों को साथ में कई जगह देखा जा रहा है। इन दिनों दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम लीला'में काम कर रहे हैं।

फिल्म के सेट पर अक्सर दोनों को काफी करीब महसूस किया जाता है। लेकिन एक चौंकाने वाली खबर इस फिल्म के सेट से आ रही है कि दीपिका पादुकोण, जो कि खुद ही अपने जिस्म की नुमाईश करने में सबसे आगे रहती हैं, को रणवीर सिंह का एक्सपोज करना पसंद नहीं है। इसी बात के लिए वो रणवीर सिंह से काफी नाराज हो गयी हैं।

कहा जा रहा है कि भंसाली की फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका के काफी बोल्ड दृश्य भी है जिन्हें लेकर भी दीपिका काफी असहज हैं लेकिन फिल्म तो उन्होंेने साइन कर ली है ऐसे में भंसाली जो कहेंगे वह उन्हें तो करना ही पड़ेगा।

लेकिन सोचने वाली बात यह है कि दीपिका पादुकोण को रणवीर के स्किन शो से दिक्कत क्या हैं? आखिर क्यों वो रणवीर सिंह के एक्सपोज करने पर बवाल मचाये हुए हैं जबकि वह इतने हीरो के साथ फिल्में कर रही हैं और कर भी चुकी हैं, उन लोगों ने भी तो जमकर एक्सपोज किया था तो फिर रणवीर सिंह के ही नाम पर इतना हल्ला क्यो दीपिका मैडम बताइये हमें जरा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X