Video: शादी में पागलों की तरह नाचे रणवीर सिंह, बारात डांस ताबड़तोड़ वायरल, चौंक जाएंगे आप
आज दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फाइनली शादी हो रही है। शादी के कार्ड पर लिखी डेट्स के मुताबिक 14 और 15 तारीख को दोनों की शादी दो अलग-अलग रिवाजों से की जाएगी। पंजाबी और कोंकणी.. इस शादी में बॉलीवुड के सिर्फ 4 लोग शामिल होने वाले हैं। जिनमें शाहरुख खान, फराह खान, संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा हैं। वहीं बताया जा रहा है कि दोनों के परिवारों को मिलाकर इस शादी में कुल 16-17 लोग ही नजर आएंगे। ये सब तब हम आपको पहले भी बता चुके हैं.. शादी की हर अपडेट आप तक पहुंचाने के वादे के साथ हम एक और दिलचस्प खबर लाए हैं।
[Inside Pics: इस शाही महल में होगी दीपिका-रणवीर की शादी, 75 कमरों की कीमत अरबों]
दीपवीर की शादी की खबरों के बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शादी के दौरान रणवीर सिंह जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके इस पागलपन भरे डांस को देखकर सभी बाराती हैरान हैं। ये वीडियो पुराना है और बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह के दोस्त की शादी का है। जिसमें रणवीर सिंह क्रेजी डांस कर रहे हैं.. कई बार अपने दोस्त को गले लगाते और किस करते नजर आ रहे हैं।

बरात के बीच आम बरातियों की तरह रणवीर सिंह पंजाबी गाने 'इशक तेरा तड़पावे' पर भांगड़ा करते दिख रहे हैं। बरात में डांस करते-करते रणवीर बीच में ढोल भी बजाने लगते हैं। बता दें कि रणवीर सिंह अपनी शादी में भी परफॉर्म करने वाले हैं। रणवीर सिंह पहले ही कह चुके हैं कि वो शादी के रिसेप्शन में कुछ नॉटी डांस नंबर्स पर जमकर नाचने वाले हैं। ये रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को होगा। बहरहाल, आगे जानें शादी से लेकर रिसेप्शन तक दीपवीर की शादी से जुड़ी एक-एक डीटेल ताकि आपसे भी कुछ मिस न हो जाए-
यहां देखें रणवीर का क्रेजी डांस-


Click it and Unblock the Notifications