..................... Ranveer Singh Dhurandhar Roars at Box Office with 1.29 Cr Advance Booking Challenges Top 2025 Movies - Hindi Filmibeat

एडवांस बुकिंग मे धुरंधर ने मारी जोरदार एंट्री! क्या 'सितारे जमीन पर' को पीछे छोड़ पाएगी रणवीर की फिल्म?

Dhurandhar Advance Booking

Dhurandhar Advance Booking: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नई फिल्म धुरंधर को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने तो रिलीज से पहले ही जोरदार रफ्तार पकड़ ली है। सिर्फ 24 घंटे में ही टिकटों की एडवांस सेल में 186% का जबरदस्त उछाल देखा गया है।

1 दिसंबर को सुबह 11 बजे तक फिल्म की एडवांस बुकिंग 45.8 लाख थी, लेकिन अगले ही दिन यह आंकड़ा शानदार तरीके से बढ़ गया। आदित्य धर की डायरेक्टेड यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसी बड़ी स्टारकास्ट भी शामिल है।

धुरंधर की एडवांस बुकिंग का अपडेट

2 दिसंबर सुबह 11 बजे तक धुरंधर की कुल ग्रॉस एडवांस बुकिंग 1.29 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट्स छोड़कर) पहुंच गई है। अभी तक फिल्म के लगभग 27,800 टिकट बिक चुके हैं। दिल्ली में फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी मजबूत है- यहां 25.4 लाख के टिकट बिक चुके हैं, जबकि मुंबई 15.2 लाख पर है।

रणवीर सिंह कौन-सा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं?

धुरंधर को रणवीर सिंह की पिछली रिलीज़ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग को पार करने के लिए कुल 3.99 करोड़ की ग्रॉस प्री-सेल्स चाहिए। अगर फिल्म यह आंकड़ा छू लेती है, तो यह साल 2025 का भी सबसे बड़ा प्री-सेल रिकॉर्ड बन जाएगा।

धुरंधर बनाम 2025 की टॉप 10 एडवांस बुकिंग वाली फिल्में

टॉप 10 में आने के लिए धुरंधर को सितारे जमीन पर से आगे निकलना होगा। इसके लिए फिल्म को अगले तीन दिनों में करीब 2 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग और चाहिए।

2025 में बॉलीवुड फिल्मों की ओपनिंग डे की टॉप 10 एडवांस बुकिंग

War 2 - 21 करोड़

Chhaava - 13.85 करोड़

Sikandar - 10.09 करोड़

Saiyaara - 9.4 करोड़

Housefull 5 - 8.02 करोड़

Thamma - 6.37 करोड़

Tere Ishk Mein - 5.65 करोड़

Baaghi 4 - 5.54 करोड़

Sky Force - 3.82 करोड़

Sitaare Zameen Par - 3.31 करोड़

Read more about: ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X