रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का पाकिस्तान में ऐसा क्रेज, रात 12 बजे टूट पड़ा Netflix पर लोगों का हुजूम!
Dhurandhar 2 Netflix Crash In Pakistan: रणवीर सिंह की फिल्म धर्मेंद्र 2 ने भारत और विदेश में सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म 19 मार्च को थिएटर में रिलीज की गई थी। धुरंधर 2 को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज कर दिया गया है। भारत में अभी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं हुई है उससे पहले पाकिस्तान में आ गई। पाकिस्तान में धुरंधर 2 का ओटीटी डेब्यू हो चुका है। पाकिस्तान में इसे नेटफ्लिक्स पर दिखाया गया और इस पर जो लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं वह काफी चर्चा में बने हुए हैं।

पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स का सर्वर हुआ डाउन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि धुरंधर 2 की रिलीज के बाद में नेटफ्लिक्स कुछ वक्त के लिए ऑफलाइन हो गया था।
पाकिस्तान में फिल्म का हो रहा था बेसब्री से इंतजार
पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमेर फारूकी ने अपने पेज पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आज ही धुरंधर रिलीज की गई है और सर्वर क्रैश हो चुका है। पाकिस्तानी इंतजार कर रहे थे कि कब रात के 12 बज जाए और फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाए। सब एक साथ में मिलकर क्लिक कर पाएं। कंटेंट क्रिएटर ने यह भी बताया कि भले ही फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ लेकिन इसके बावजूद भी पाकिस्तानी लोग इस फिल्म को देखने के लिए बेताब है।
फिल्म को देखना चाहते हैं पाकिस्तानी
माविया ने बताया कि "अब सच या झूठा फिल्म में कुछ भी दिखाया गया हो, वो बात पूरी अलग है लेकिन पाकिस्तान देखना चाहते हैं कि फिल्म कैसी बनाई गई है। रणवीर सिंह का किरदार कैसा है, यह बात तो सभी को पता है। ल्यारी में सच में ऐसा हुआ भी था या नहीं वह बात बाद की है।" बताते चलें कि इस वीडियो को आदित्य उप्पल द्वारा लाइक किया गया है। ल्यारी टास्क फोर्स कॉप एएसपी ओमार हैदर का किरदार आदित्य ने ही फिल्म में निभाया है।
धुरंधर 2 फिल्म का कलेक्शन
धुरंधर 2 फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो आपको बता दें कि फिल्म को 19 मार्च को थिएटर में रिलीज किया गया था। जिसने अभी तक 1800 करोड़ से भी ज्यादा का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया है और यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है।
भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी फिल्म?
अगर हम धुरंधर 2 के भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म की रिलीज की बात करें तो आपको बता दें कि खबरों के अनुसार इस जियो हॉटस्टार पर 4 जून को रिलीज किया जाएगा। भारत में अभी तकरीबन 20 दिन का फैंस को इंतजार करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications