Deepika Padukone की प्रेग्नेंसी के बीच Ranveer Singh ने डिलीट कर दीं सारी शादी की फोटोज, खतरे में है रिश्ता?

Ranveer Singh Deletes Wedding Pictures: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के फेमस कपल हैं और इन्हें साथ में देखना हर फैंस को पसंद आता है, लेकिन इस बीच चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रणवीर सिंह ने हाल में अपने शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।
बॉलीवुड के फेसम एक्टर रणवीर सिंह जो जल्द ही पिता बनने वाले हैं, उन्हें लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने अपनी शादी की सारी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस थोड़ा घबरा गए हैं और जानना चाहते हैं कि क्या रणवीर और दीपिका के बीच सब ठीक तो है?
हालांकि, शादी की तस्वीरों के अलावा रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम से दीपिका के साथ वाली कोई भी तस्वीर डिलीट नहीं की है। रणवीर ने साल 2023 से पहले की सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया है, जिनमें उनकी शादी की तस्वीरें भी मौजूद थीं। लेकिन 2023 के बाद की कपल की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।
शादी की फोटोज डिलीट करने के बीच खबरें आ रही हैं कि रणवीर और दीपिका पादुकोण छुट्टियां मनाने गए हैं। कपल की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर माना जा रहा है कि यह तस्वीर हालिया छुट्टियों की है, जिसमें दीपिका फ्लाइट की सीढ़ियों पर नजर आ रही हैं। उन्होंने कंफर्टेबल ब्राउन कलर का आउटफिट पहना है, जो मैटरनिटी आउटफिट के लिए काफी सही है और उन्होंने सनग्लासेस भी पहन रखे हैं। व्हाइट कैज़ुअल आउटफिट पहने रणवीर उनके पीछे-पीछे चल रहे हैं। एक्ट्रेस का हल्का सा बेबी बंप भी दिखाई है।
रणवीर दीपिका की शादी की बात करें तो इस कपल ने साल 2018 में 14 नवंबर के दिन सात फेरे लिए थे। इस कपल ने इटली में जाकर शादी की थी। आपको बता दें, रणवीर और दीपिका के बीच प्यार की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम लीला' के दौरान हुई थी। रणवीर के अनुसार, जब वे पहली बार दीपिका से संजय के घर पर मिले थे और पहली ही मुलाकात में उन पर फिदा हो गए थे।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच दोस्ती की साल 2012 में हो गई थी। लंबे समय तक एक दूसरे को अच्छे से समझने के बाद रणवीर और दीपिका ने साल 2015 में चुपके से सगाई कर ली थी। रणवीर के अनुसार, उन्होंने मालदीव में दीपिका को एक टापू पर प्रपोज किया था और दीपिका ने इस रिश्ते के लिए हामी भर दी थी।


Click it and Unblock the Notifications
