रणवीर दीपिका की शादी का अनसीन इनसाइड वीडियो वायरल, पंडित जी ने रणवीर को दी थी ये चेतावनी

Deepika Padukone, ranveer

Ranveer Deepika Wedding Inside Video: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों कॉफी विद करण से उठे विवाद को लेकर छाए हुए हैं। रिलेशनशिप, शादी और लव लाइफ को लेकर दीपिका ने ऐसी बातों बोली कि जिनपर रणवीर सिंह गुस्सा और उदास दिखाई दिए। वहीं इस शो पर उन्होंने अपनी शादी की अनसीन इनसाइड वीडियो भी रिलीज किया। भारी ट्रोलिंग के बीच अब शादी के वीडियो पर भी नेटिजंस रणवीर सिंह की खूब चुटकी ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर दीपिका के कंधे पर हाथ रख उन्हें वचन दे रहे हैं- तुझे जो भी करना है लाइफ में जीवन भर के लिए मैं आपका साथ दूंगा। रणवीर के ये कहते हैं दीपिका हंसने लगते हीं और पंडित जी हरि ओम हरि ओम कहते हुए गर्दन हिलाते हैं। इसी लेकर सोशल मीडिया यूजर्स मजे ले रहे हैं और रणवीर सिंह की टांग खींचाई करते हुए कह रहे हैं कि हिंट तो दिया था पंडित जी ने।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह के चेहरे के एक्सप्रेशन उसे समय बदल गए जब उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी हैरानजनक खुलासा कर दिया था। दरअसल, दीपिका पादुकोण का यह खुलासा रणवीर सिंह को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। टीवी पर एक्टर के चेहरे पर गुस्सा साफ दिखाई दे रहा था।

कॉफी विद करण आर्ट के एपिसोड के दौरान दीपिका पादुकोण ने इस बात का खुलासा कर दिया की शादी से पहले वह रणवीर सिंह के अलावा चार और लोगों को डेट कर रही थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि शादी के प्रपोज करने से पहले दोनों एक ओपन रिलेशनशिप में थे।

दीपिका ने इस पर यह भी कहा कि "जब तक रणवीर ने मुझको प्रपोज नहीं किया था, तब तक हमारे बीच में कोई भी कमिटमेंट नहीं था। इसीलिए मैं दूसरे लोगों से भी मिला करती थी। लेकिन मैं जितने भी लोगों से मिली, कोई भी मुझे खास नहीं लगा। भले ही मैं दूसरे लोगों से मिलती थी, लेकिन मेरे दिमाग में हमेशा यही रहता था कि मैं रणवीर के साथ में हूं, इसीलिए मुझको वापस चले जाना चाहिए और मैं उनके पास में वापस जाने वाली थी।"

दीपिका पादुकोण की इस बात को सुनने के बाद में करण जौहर ने उनसे उन लोगों के नाम भी पूछे। जिनको वह रणवीर सिंह के साथ में डेट किया करती थी। लेकिन एक्ट्रेस ने जवाब में कह दिया कि अब उन्हें वह लोग बिल्कुल भी याद नहीं है। इस बात को सुनने के बाद में रणवीर काफी गुस्सा हुए। इसके बाद उन्होंने कहा कि "अभी तो तुम कह रही थी कि मेरे साथ में रहते हुए तुम दूसरे लोगों से मिल रही थी और अब तुमको वह याद नहीं। मुझे बहुत अच्छे से याद है।" सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का रिएक्शन काफी तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: deepika padukone ranveer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X