Just In: रणवीर - दीपिका की डीजे पार्टी में टिमटिमाते कपड़ों में पहुंचे रणवीर सिंह, नींद उड़ जाएगी
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी एक जश्न में तब्दील हो चुकी है जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अभी एक दिन पहले, दोनों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बेंगलुरू में एक रिसेप्शन पार्टी दी है। आज रणवीर सिंह की बहन रीतिका भवनानी, अपनी भाभी दीपिका पादुकोण का परिवार में स्वागत कर रही हैं एक डीजे पार्टी के साथ।
इस पार्टी में रणवीर सिंह के कपड़े देख आप चैन की सांस ले लेंगे। क्योंकि रणवीर सिंह आखिरकार अपने पुराने अंदाज़ में वापस आ चुके हैं। उनके कपड़े इस डीजे पार्टी की डीजे फ्लोर से भी ज़्यादा चमक रहे थे और फैन्स उनका ये लुक देखकर अपने पुराने रणवीर सिंह को पाकर काफी खुश दिखाई दिए।
हालांकि दीपिका पादुकोण ने खुद माना है कि वो रणवीर सिंह का ड्रेसिंग सेंस बस किसी तरह झेल लेती हैं। क्योंकि वो सच में अजीब कपड़े पहन लेते हैं। कुछ दिन पहले कॉफी विद करण में रणवीर ने इन कपड़ों का पूरा ठीकरा करण जौहर के सर पर फोड़ा था और कहा था कि जो कपड़े करण खुद नहीं पहन पाते वो रणवीर को दे देते हैं।
बहरहाल, रीतिका भवनानी की ये डीजे पार्टी शुरू हो चुकी है जिससे कि केवल रणवीर की तस्वीर पर ही हाथ लग पाया है। दीपिका की कोई तस्वीर बाहर नहीं आई है लेकिन तब तक तो रणवीर की तस्वीरें ही काफी हैं -


Click it and Unblock the Notifications











