नवंबर में शादी करेंगे रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण, यहां जानें शादी से जुड़ी DETAILS
Recommended Video

विराट- अनुष्का, सोनम- आनंद की शादी और प्रियंका- निक की सगाई के बाद.. अब बॉलीवुड में एक और बहुप्रतीक्षित जोड़ी शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। 21 अक्टूबर को दोनों ने अपनी शादी की घोषणा सोशल मीडिया पर की है। इनकी शादी 14- 15 नवंबर को होने वाली है।
बधाई हो का वीकेंड धमाका, अर्जुन- परिणीति की नमस्ते इंग्लैंड का हाल बेहाल
बता दें, दोनों सितारे लगभग 6 सालों से रिलेशनशिप में हैं। कोई शक नहीं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ साथ फैंस भी इस खबर से बेहद खुश हैं। दीपिका और रणवीर ने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसपर लिखा है, "हमें आपको यह बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवम्बर 2018 को तय हुई है।''

फिलहाल शादी से जुड़ी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। लेकिन फैंस इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। लिहाजा हम छोटी से छोटी खबर भी आप तक पहुंचा रहे हैं। सूत्रों की मानें रणवीर- दीपिका भारत में नहीं.. बल्कि इटली में जाकर शादी करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications