Viral video: हाथों में हाथ डालकर टहल रहे थे दीपिका और रणवीर, विदेशी फैन ने रोका
Recommended Video

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक है और अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए नजर आते है। इन दोनो की शादी की बातें भी आज कल काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है। बता दें कि इस समय दोनो फ्लोरिडा में छुट्टी मनाते और चिल करते हुए नजर आ रहे है। दोनो की फैन फ़ॉलोविंग तो अच्छी खासी है ही और इसका सुबूत तब मिला जब अंग्रेजों की इतनी भीड़ में फी एक फैन उन दोनो को पहचान लिया।
बता दें कि एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनो हाथ में हाथ डाले घूम रहे है और एक फैन आवाज लगाता है और उनसे फोटो खिचाने के लिए कहता है।

इतना सुनकर दीपिका मुस्कुराने लगती है और रुक जाती है..इसके बाद वो रणवीर को भी रोकती है और बताती है कि हमे किसी ने पहचान लिया है।
फैन ने एक के बाद एक दो वीडियो सोशल मीडिया एकाउंट में शेयर किए है उसमें वो बोलते हुए नजर आ रहा है हाउ क्यूट। इसके अलावा दोनो जब वापस आए तो एयरपोर्ट पर भी दोनो साथ में काफी ज्यादा खुश लग रहे थे।
एयरपोर्ट से भी उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है जो कि फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। बता दें कि दोनो आखिरी बार फिल्म पद्मावत में साथ नजर आए थे और दोनो के अभिनय की जमकर तारीफ की गई थी।
रानी पद्मावती के रूप में दीपिका ने काफी अच्छा काम किया था तो रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदरा अदा कर रहे थे। दोनो को अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था और फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस भी किया था।
रणवीर सिंह इस समय फिल्म सिंबा की शूटिंग कर रहे है और बीच से चिल करने के लिए घूमने भी निकल गए थे। फिलहाल आप देखिए इन दोनो का ये वीडियो जिसको देखकर आपके मुंह से भी शायद क्यूट शब्द निकल जाए।


Click it and Unblock the Notifications
