..................... Ranveer Singh-Deepika Padukone sign three-film deal with Sanjay Leela Bhansali - Hindi Filmibeat

3 फिल्में करने के बाद 3 और फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट, एक के बाद एक सिर्फ ब्लॉकबस्टर

By Shweta

बॉलीवुड में आज की तारीख में संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हिट फिल्में देने की गारंटी बन गए हैं। ये जोड़ी एक के बाद एक बड़े परदे पर धमाल मचा रही है। संजय लीला भंसाली और रणवीर-दीपिका ने अब तक रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं।

अब तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।खबरों की मानें तो "भंसाली ना सिर्फ उनकी परफॉर्मेंस से खुश है बल्कि उनकी काम करने के डेडिकेशन से भी प्रभावित हैं। पद्मावत की रिलीज बार-बार खिसकने के बाद भी उन्होंने फिल्म को बहुत कुछ दिया है।"

ranveer-singh-deepika-padukone-sign-three-film-deal-with-sanjay-leela-bhansali

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के करियर को संजय लीला भंसाली ने एक नई दिशा है। उनकी फिल्मों की वजह से दोनों की जोड़ी काफी हिट हुई। रणवीर सिंह ने कुछ दिन पहले कहा भी था कि वो संजय लीला भंसाली के लिए कुछ भी कर सकते हैं। दोनों हमेशा संजय लीला भंसाली की तारीफ करते नजर आते हैं।

अब तीन फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट की बात अगर सच है तो भंसाली के साथ काम करने का सपना देख रहे स्टार्स को तगड़ा झटका लग सकता है। हालांकि वो आगे कई और भी फिल्में इनके साथ बनाएं तो शॉकिंग नहीं होगा क्योंकि संजय लीला भंसाली एक बार जिस स्टार्स के साथ सहज होते हैं उनके साथ वो काम करना पसंद करते हैं।

दीपिका के साथ काम करने के बारे में संजय लीला भंसाली ने कहा कि "किसी ऐसे शख्स के साथ काम करना आनंददायक होता है जो काम पूरी ईमानदारी के साथ करता हो। वो एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो पूरी सादगी और ईमानदारी के साथ काम करती हैं लेकिन उनका परफॉर्मेंस बोलता है।मैं अभी उनके साथ और काम करूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X