..................... Ranveer Singh Deepika Padukone shortlisted their daughter's name, check the list - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह बेटी का रखेंगे ये नाम! पहले ही कर चुके हैं शॉर्टलिस्ट, बोले- मुझे दीपिका की तरह...

Ranveer Singh-Deepika Padukone

Ranveer Singh Deepika Padukone Daughter's Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक खुशखबरी आई है। जी हां, एक्ट्रेस ने आज बेटी को जन्म दिया है। बीते दिन ही एक्ट्रेस को रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। यही वजह थी कि पूरा ही परिवार अंबानी हाउस के गणेश उत्सव में नजर नहीं आया था। वैसे तो दीपिका की डिलीवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही थी, लेकिन उन्होंने यह गुड न्यूज 8 सितंबर को ही सुना दी है। अभी तक कपल की तरह से कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि कपल जल्द ही सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर करेगा।

बता दें कि जब से दीपिका प्रेग्नेंट हुई हैं तब से ही रणवीर सिंह बच्चे का नाम शॉर्टलिस्ट कर रहे हैं। 28 फरवरी को कपल ने अपने इंस्टा हैंडल पर यह घोषणा की थी कि वह माता-पिता बनने वाले हैं तब से ही रणवीर अपने बच्चे का नाम चुनने के लिए बेहद उत्साहित थे। बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने बच्चे का नाम शौर्यवीर सिंह चुना था। रणवीर ने कहा था कि दीपिका कितनी क्यूट थी ना बचपन में मैं कहता हूं कि बस ऐसी ही मुझे दे दे मेरी लाइफ सेट हो जाए।

बता दें कि एक शो के दौरान जब एक कंटेस्टेंट आया था उसका नाम शौर्यवीर था। रणवीर को उनका नाम इतना अच्छा लगा कि उन्होंने उस कंटेस्टेंट से परमिशन लेते हुए कहा था कि अगर आपको दिक्कत ना हो तो मैं आपका नाम ले सकता हूं, लेकिन यह नाम एक लड़के का है और अब रणवीर को बेटी हुई है लगता है कि या तो कपल इस नाम को छोड़कर कोई और नाम रखेगा या फिर इस नाम में से वह वीर शब्द को हटाकर नाम रख सकता है। फिलहाल तो फैन्स बहुत ही एक्साइटेड हैं दीपिका की बेटी का चेहरा देखने और नाम जानने के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X