BIG NEWS..ब्लॉकबस्टर फिल्म की खातिर..3 सुपरस्टार ने मिलाया हाथ..लेकिन..

दीपिका पादुकोण,रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने पद्मावती के रिलीज होने तक एक कड़ा फैसला लिया है।

By Prachi Dixit

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतिक्षित फिल्म पद्मावती की मुश्किलें कम होती नहीं दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए निर्देशक संजय लीला भंसाली दो बार कोशिश कर चुके हैं।

दोनों ही दफा इस फिल्म की शूटिंग लोकेशन पर हमला कर दिया गया है। हाल ही में कोल्हापुर में हुई इस फिल्म के सेट पर अटैक ने संजय लीला भंसाली के लिए करोड़ों का नुकसान कर दिया है।

ऐसे में अटकलें शुरू हो गई थी कि इस फिल्म की रिलीज डेट भी आगे टल सकती है। हालांकि संजय लीला भंसाली इस फिल्म को आगे की लिए टालना नहीं चाहते हैं। दूसरी तरफ इस फिल्म के तीन प्रमुख कलाकार शाहिद कपूर,रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भंसाली के लिए एक बहुत ही अहम फैसला किया है।

Ranveer Singh,Deepika Padukone,Shahid Kapoor

मिली जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर पद्मावती के खत्म होने तक किसी भी दूसरी फिल्म का काम शुरू नहीं करेंगे। यह फैसला तीनों ने मिलकर लिया है। ताकि यह फिल्म इसी साल रिलीज हो जाए।

मुमकिन है कि इस बार पद्मावती की शूटिंग जल्द पूरी हो जाए। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने शूटिंग के दौरान 24 घंटे कड़ी सुरक्षा देने का फैसला लिया है।

बहरहाल संजय लीला भंसाली के साथ हिंदी सिनेमा के लिए भी पद्मावती इस साल की सबसे प्रमुख फिल्म है। इस लिहाज बॅालीवुड की भी नजर इस फिल्म की रिलीज पर टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि क्यों यह फिल्म हिंदी सिनेमा की प्रमुख फिल्मों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X