शादी के बाद मुंबई लौटे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, ढेर सारे कैमरों ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

Recommended Video

RANVEER AND DEEPIKA with FAMILY ARRIVED MUMBAI AFTER MARRIAGE FULL VIDEO | FilmiBeat

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रविवार की सुबह, नवविवाहित जोड़े की तरह मुंबई वापस लौटे। दोनों ने एक ही जैसे कुरता चूड़ीदार पहने दिखे। जहां दीपिका बनारसी चटक लाल दुपट्टे में लिपटी दिखीं वहीं रणवीर सिंह सिल्क की लाल सदरी में नज़र आए। मुंबई लौटते ही दीपिका रणवीर का स्वागत ढेर सारे कैमरों ने किया।

इस नवविवाहित जोड़े ने भी किसी को निराश नहीं किया और रूककर मीडिया को अपनी तस्वीरें दीं। इस दौरान दोनों हंसते खिलखिलाते ही नज़र आए। इटली के लेक कोमो में दो दिन, दो परंपराओं से शादी करने के बाद, रणवीर और दीपिका अब अपनी शादी के रिसेप्शन में जुट जाएंगे। ये कपल तीन रिसेप्शन देने को तैयार है।

ranveer-singh-deepika-padukone-return-to-mumbai-in-twinnnig-outfits-as-newlywed

पहला रिसेप्शन, 21 नवंबर को बेंगलुरू में होगा दीपिका के परिवार के लिए। दूसरा रिसेप्शन, 28 नवंबर को मुंबई के ग्रांड हयात होटल में रणवीर के परिवार के लिए होगा। और तीसरा रिसेप्शन 1 दिसंबर को रणवीर - दीपिका के बॉलीवुड के दोस्तों के लिए होगा। गौरतलब है कि दोनों ने कोंकण और सिंधी रिवाज से शादी की।

शादी के बाद, दीपिका का स्वागत उनके ससुर ने कुछ मज़ेदार कहकर किया। उनका कहना था ये दीवानी तो भवनानी हो गई। वहीं दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरों का इंतज़ार फैन्स ने पलकें बिछाकर किया और जब ये तस्वीरें आईं तो इंटरनेट पर इतनी तेज़ी से वायरल हुईं कि हर जगह यही तस्वीरें दिखाई दीं।

देखिए रणवीर दीपिका की ताज़ा तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X