SPOTTED: बेंगलुरू रिसेप्शन के बाद मुंबई वापस लौटे रणवीर और दीपिका, तस्वीरें वायरल
Recommended Video

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस समय काफी ज्यादा बिजी हैं और लगातार पार्टियां एंजॉय कर रहें है। आज वो बैंगलोर सें मुंबई के लिए रवाना हुए और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनका एयरपोर्ट लुक काफी ज्यादा शानदार लग रहा था और रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के हांथों को पकड़कर आगे बढ़ रहे थे। इन तस्वीरें के सामने आने के बाद लोग काफी ज्यादा शेयर कर रहें है और देखकर लग रहा है कि कोई अपनी पत्नी के साथ ही कहीं जा रहा है।
इस मौके पर दोनो काफी मिलता जुलता गुलाबी रंग के परिधान पहन रखे थे जिसमें दोनो काफी सुंदर लग रहे थे। गौरतलब है कि बैंगलोर के रिसेप्शन के बाद उनका अगला रिसेप्शन मुंबई में 1 दिसंबर को होने वाला है जो कि रणवीर सिंह होस्ट करेंगें।

इस मौके पर पूरे बॉलीवुड से स्टार मौजूद होंगे। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14- 15 नवंबर को इटली में शादी की थी और वहां, दोनों ने परिवार और खास दोस्तों के बीच कोंकणी और सिंधी रिति रिवाज से शादी की थी।
हाल ही में रणवीर सिंह ने फिल्म सिंबा की शूटिंग खत्म की है और अब इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। फिल्म को लेकर वो काफी ज्यादा एक्साइटेड और रोहित शेट्टी ने फिल्म को निर्देशित किया है।


Click it and Unblock the Notifications