रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हनीमून किया पोस्टपोन, इस वजह से हो रही है समस्या
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में शादी के बंधन में बंधे है पार्टियों में व्यस्त चल रहें हैं। हाल ही में 28 नवंबर को मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी हुई जिसमें दोनो काफी खूबसूरत लग रहे थे। खबर थी कि रिसेप्शन के बाद दोनो हनीमून जाने वाले हैं लेकिन वो किसी कारणवश टल गया है। जी हां अभी दोनो हनीमून के लिए नहीं जा पाएंगें क्योंकि रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा का एक गाना शूट करना है। अपनी शादी में व्यस्त रणवीर सिंह के कुछ एक्शन सीन्स उनके डुबलीकेट से करवाए गए हैं लेकिन गाने के लिए उनको खुद मौजूद रहना पड़ेगा।
सिंबा की शूटिंग काफी समय से चल रही है और इसकी खासियत ये है कि.. इसके पहले आपने रणवीर सिंह को इस अवतार में नहीं देखा होगा। इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और खबर थी कि अजय देवगन भी फिल्म में थोड़ी देर के लिए नजर आ सकते हैं। सारा अली खान के हिस्से की शूटिंग फिलहाल पूरी हो चुकी है। फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहें हैं और इसको करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।


Click it and Unblock the Notifications











