''दीपिका पादुकोण के साथ फिलहाल 2019 में मैं कोई फिल्म नहीं कर रहा हूं''
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी सुपरहिट रही है। ऐसे में शादी के बाद दोनों को बड़े पर्दे पर भला कौन साथ नहीं देखना चाहेगा। दीपिका के साथ काम करने की बात पर रणवीर ने कहा, फिलहाल दीपिका और मैं इस साल कोई फिल्म साथ नहीं कर रहे हैं। लेकिन उम्मीद करता हूं कि कोई निर्देशक हमें अच्छी स्क्रिप्ट के साथ अप्रोच करे। मैं दीपिका के साथ फिर से फिल्म करने के लिए बेताब हूं।
रणवीर- दीपिका की जोड़ी ने अब तक रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ काम किया है और तीनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही है। खास बात यह भी है कि तीनों ही फिल्म संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी है।

दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए रणवीर ने कहा, दीपिका आज के समय की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसस में से एक है। मुझे ऐसा लगता है कि अभी भी निर्देशक उसकी पूरी क्षमता का उपयोग नहीं कर पाए हैं। उसके अंदर अभी बहुत सारी प्रतिभा है, जिसे पर्दे पर लाना बाकी है।
वहीं, दीपिका के साथ अपनी कैमिस्ट्री पर सिंबा एक्टर ने कहा, हम दोनों की केमिस्ट्री काफी स्पेशल है। मैं उससे बहुत-बहुत-बहुत प्यार करता हूं, जो स्क्रीन पर नजर आता है।
बहरहाल, रणवीर सिंह फिलहाल जोया अख्तर की गली बॉय और कबीर खान की कपिल देव बॉयोपिक में नजर आने वाले हैं। जबकि दीपिका पादुकोण ने मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' साइन की है। जो कि एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल कर आधारित होगी। दीपिका इस फिल्म से प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications