किसने बोला कि 'शुद्दि' में रणवीर-दीपिका हैं: करण जौहर
करण जौहर ने कहा कि हां रितिक रोशन के मना करने के बाद हमने 'शुद्दि' के लिए रणवीर सिंह को चुना है लेकिन अभी फिल्म की अभिनेत्री पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
आपको बता दें कि करण जौहर की मेगा बजट वाली फिल्म 'शुद्दि' में पहले रितिक और करीना को साइन किया था।
Did You Know: दीपिका पादुकोण ने 60 मिलियन में गार्नियर शैंपू का विज्ञापन साइन कि
लेकिन पिछले दिनों हेल्थ इशू के कारण रितिक रोशन ने फिल्म छोड़ दी थी। जिसके बाद खबर आयी कि करीना कपूर को भी फिल्म से बाहर कर दिया गया है क्योंकि शादी के बाद करीना की दोनों रिलीज फिल्मों 'सत्याग्रह' और 'गोरी तेरे प्यार में' में करीना कपूर ने दर्शकों को निराश किया है।
बॉलीवुड हसीनाओं की अनदेखी और एक्सक्लूसिव हॉट तस्वीरें!
इसलिए करण जौहर ने अपनी फिल्म 'शुद्दि' से करीना को हटा दिया और उनकी जगह आज की टॉप अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को ले लिया गया है लेकिन फिलहाल के लिए तो करण जौहर ने सारी बातों और अफवाओं पर विराम लगा दिया है।
देखते हैं कि आखिर किस हिरोईन की 'शुद्दि' होती है। 'शुद्धि' का निर्देशन करन मल्होत्रा करेंगे।
Did You Know: दीपिका पादुकोण ने 60 मिलियन में गार्नियर शैंपू का विज्ञापन साइन किया है। इतनी ज्यादा रकम में विज्ञापन करने वाली वह पहली भारतीय अभिनेत्री हैं।


Click it and Unblock the Notifications
