घर छोड़ यहां रही हैं दीपिका पादुकोण..रणवीर सिंह भी पहुंचेंगे जल्द!
दीपिका पादुकोण ने गोरेगांव के वेस्टिन होटल में चेक इन किया है। और अब रणवीर सिंह भी वहीं कहीं आसपास ही रहने लगेंगे।
इससे पहले की आप कन्फ्यूज़ हो जाएं हम पूरी खबर शुरू में ही बता देते हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने गोरेगांव के वेस्टिन होटल में चेक इन किया है। और अब रणवीर सिंह भी वहीं कहीं आसपास ही रहने लगेंगे। खबरों की मानें तो ये सब हो रहा है आने वाली फिल्म पद्मावती के लिए।
दरअसल संजय लीला भंसाली चाहते हैं कि ये दोनों शूटिंग एरिया के आसपास ही रहें ताकि आने जाने में वक्त की बर्बादी न हो।

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा जब ये फिल्म की शूटिंग के लिए ऐसे बाहर रह रहे हों। इससे पहले बाजीराव मस्तानी के समय में भी ऐसा हो चुका है। इसी वजह से दोनों ने उसी फॉर्मूले को फिर से अपनाने का फैसला किया है।
POSTER: ट्रेलर रिलीज से पहले.. अक्षय कुमार का नया अंदाज.. देंखे यहां
सूत्र ने बताया कि दोनों एक्टर के फिल्म सिटी के पास शिफ्ट हो जाने से वो दिन में कभी भी और किसी भी समय सेट पर उपस्थित हो पाएंगे जिससे घंटो पहुंचने में लगने वाला समय बच जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications