रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण इटली रवाना- 4 दिनों बाद है शादी- यहां देंखे PICS
Recommended Video

बॉलीवुड सुपरस्टार्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनकी शादी इटली में होने वाली है। लिहाजा, शुक्रवार की रात दोनों सितारे इटली के लिए निकल चुके हैं। एयरपोर्ट पर रणवीर- दीपिका को साथ साथ स्पॉट किया गया और दोनों बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। इटली से लौट कर दोनों मुंबई में सेलिब्रेशन पार्टी करने वाले हैं।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की सुनामी- दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कलेक्शन
एयरपोर्ट पर दोनों स्टार्स एक ही रंग के कपड़ों में नजर आ रहे थे। हाथों में हाथ थामे दीपिका- रणवीर परफेक्ट कपल लग रहे हैं। यहां तक की रणवीर के हाथों में एक बूम बॉक्स भी था, जिस पर गाना बज रहा था- मेंहदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना। रणवीर- दीपिका एयरपोर्ट पर मीडिया फोटोग्राफर्स के साथ चिर- परिचित अंदाज में नजर आए।

बता दें, 21 अक्टूबर को दोनों ने अपनी शादी की घोषणा सोशल मीडिया पर की है। इनकी शादी 14- 15 नवंबर को होने वाली है। दोनों सितारे लगभग 6 सालों से रिलेशनशिप में हैं। कोई शक नहीं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ साथ फैंस भी इस खबर से बेहद खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications