क्या सगाई....."मुझसे फिज़ूल की बात ना करें...ढंग का सवाल करिए"
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब अपनी इंगेजमेंट और शादी की अफवाहों से आज़िज़ आ चुके हैं। तभी उनकी झुंझलाहट मीडिया पर निकल रही है। हाल ही में इरफान की फिल्म मदारी की स्क्रीनिंग पर दोनों साथ नज़र आए और फिर मीडिया ने यही सवाल पूछा।
[#ChatpatiKhabar: शाहिद क्यों जानना चाहते हैं करीना का स्टेटस?]
इस बार रणवीर सिंह चुप नहीं रहे। उन्होंने तुरंत दीपिका से कहा - चलो चलते हैं। दीपिका ने सबको बाय किया और वहां से निकल गईं। एक मीडिया वाले को जाते जाते रणवीर ने कहा - फिज़ूल की बात ना करें। कम से कम अच्छी फिल्म देखी है उसकी इज़्जत ही कर लो।

इसके बाद रणवीर ने अपने गुस्से को शांत किया और दीपिका को गाड़ी तक छोड़कर वापस आए। फिर उन्होंने सबसे रिक्ववेस्ट की कि अभी एक बेहतरीन फिल्म देखी है, उसका लिहाज़ करना और फिज़ूल के सवाल मत पूछना।
गौरतलब है कि एक दिन पहले दीपिका भी एक इवेंट में इस सवाल पर झुंझला गईं और उन्होंने जवाब दिया था कि ना ही मैं प्रेगनेंट हूं, ना ही मेरी शादी हो रही है, ना ही सगाई हुई है।
[Ahaaan: दीपिका रणवीर की ये 'CLOSE PICS' देखीं क्या?]
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से आज कल एक ही सवाल पूछा जा रहा है - शादी कब है? क्या सगाई हो गई है? हाल ही में गपशप गली में अफवाहें उड़ीं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने गुपचुप तरीके से जनवरी में सगाई कर ली है। और बस तब से यही सवाल सब पूछ रहे हैं।
[5 मिनट के ठुमकों के लिए 4 करोड़...ये होता है STARDOM!]
वहीं कुछ लोगों की मानें तो दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बस इन्हीं सब सवालों से परेशान होकर दीपवीर अब दो टूक जवाब देने के मूड में आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications

