आदित्य चोपड़ा की CAST - रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, शाहरूख वाले दिन गए!
रणवीर सिंह की मार्केट वैल्यू कितनी बन चुकी है ये तो सबको पता ही है। इसका सुबूत लोगों को तब ही मिल गया जब शाहरूख के बिना, फिल्में ना बनाने वाले आदित्य चोपड़ा ने रणवीर सिंह को अपनी अगली फिल्म में कास्ट किया।
हालांकि बेफिक्रे फ्लॉप हो गई। लेकिन खबर है कि रणवीर सिंह, आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म में भी फाइनल हो चुके हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी फाइनल हो चुकी हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस समय बॉलीवुड की सबसे डिमांड वाली जोड़ी बन चुके हैं। खासतौर से इसलिए कि ये जोड़ी 200 करोड़ और 300 करोड़ से नीचे अब बात ही नहीं कर रही है।
राम लीला, बाजीराव मस्तानी और अब पद्मावत। रणवीर दीपिका की हैट्रिक ने कम से कम 700 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। ऐसे में उन्हें साथ में कास्ट करने का मौका कोई नहीं छोड़ना चाहता।
वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह, आदित्य चोपड़ा के फेवरिट बन चुके हैं। काफी पहले ही किसी ने खबर दी थी कि यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा के ऑफिस में तीन ही पोस्टर लगे हैं - सलमान खान, शाहरूख खान और रणवीर सिंह।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह आदित्य चोपड़ा के फेवरिट हैं और बैंड बाजा बारात के बाद से ही वो यशराज फिल्म्स की जान बन गए हैं। और अब उनकी जगह आदित्य चोपड़ा के कैबिन में भी हो गई है।
किसी के पूछने पर आदित्य चोपड़ा ने जवाब दिया था कि रणवीर मुझे सबसे ज़्यादा कमा कर देता है इसलिए वो वहां होना डिज़र्व करता है। अब रणवीर सिंह ने बॉलीवुड सुपरस्टार्स का सिंहासन हिला कर हासिल कर ही लिया अपना स्टारडम -


Click it and Unblock the Notifications

