रणवीर और दीपिका ने कराया है शादी का बीमा, इन चीजों का मिलेगा फायदा, जानिए

दीपिका और रणवीर आज शादी के बंधन में बंध जाएंगें और इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। गौरतलब है कि दोनो इटली में शादी कर रहें है और इसको लेकर काफी समय से खबरें आ रहीं थीं। इसके अलावा खबर आ रही है कि दोनो ने कुछ ऐसा किया है जो कि अमूमन देखने नहीं मिलता है। दरअसल शादी के पहले ही दोनो ने अपनी शादी की बीमा करवा लिया है। बता दें कि उनकी शादी का बीमा दिल्ली की एक इंश्योरेंस कंपनी ओरिएंटल ने इनकी शादी का 5 दिन का बीमा किया है जो कि 12 से 16 नवंबर तक रहेगा।

इस बीमा में चोरी या डकैती, बाढ़, तूफान या टायफून जैसी चीजों को कवर किया गया हैl इसके अलावा हड़ताल, दंगा, आग लगने, चोरी होने, विस्फोट होने, हवाई जहाज से कोई नुकसान होने, भूकंप आने, पानी से नुकसान होने पर भी ये कवर किया जाएगा।

ranveer singh, deepika padukone, ranveer deepika wedding, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणवीर दीपिका की शादी

बता दें कि दोनो की शादी को लेकर फोटोज बाहर नहीं आ पा रहीं है क्योंकि किसी को भी विला के अंदर मोबाइल या कैमरा ले जाने की इजाजत नहीं है। दीपिका और रणवीर चाहतें है कि दोनो की शादी काफी ज्यादा प्राइवेट रहे।

फिलहाल दोनो का संगीत, रिंग और मेंहदी सेरेमनी अच्छी तरह से मनाई गई है जिसकी खबरें कल से आ रही हैं। देखना ये है कि दोनो की शादी तस्वीरें कब सामने आती है क्योंकि दोनो कि फैन्स जरूर इन तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहें होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X