रणवीर-दीपिका ने शेयर की बेटी दुआ संग पहली फैमिली फोटो? आशीर्वाद में उठे लाखों हाथ

Ranveer Singh Deepika Padukone With Dua: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपना पूरा समय सिर्फ और सिर्फ बेटी को ही दे रही हैं। दीवाली के मौके पर दीपिका ने पहली बार बेटी के नन्हे पैरों की तस्वीर शेयर करते हुए बच्ची के नाम का खुलासा दुआ पादुकोण सिंह बताया था। वहीं इसके बाद से ही सभी को दुआ के चेहरे और पहली फैमिली फोटो का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
रणवीर दीपिका ने जहां अभी तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है तो वहीं सोशल मीडिया पर कछ तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। इस तस्वीरों में रणवीर दीपिका बच्चे पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। नेटिजंस इन्हें पहली फैमिली फोटो समझकर खूब आशीर्वाद दे रहे हैं।
हालांकि आपको बता दें कि ये रणवीर-दीपिका की फैमिली फोटो नहीं हैं बल्कि एक्साइटेड फैंस की शरारत है। AI और तरह तरह के टूल्स का इस्तेमाल कर क्रिएटिव लोग एक दम से सच्ची दिखने वाली फेक तस्वीरें क्रिएट कर रहे हैं। ऐसे में ये तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही हैं।
बता दें कि रणवीर दीपिका ने बेटी के नन्हे पैरों की दिल छू लेने वाली तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "दुआ पादुकोण सिंह... 'दुआ' का मतलब है प्रेयर। क्योंकि ये हमारी सभी प्रेयर्स का जवाब है। हमारे दिल पूरी तरह से प्यार और ग्रेटीट्यूड से भरा है। दीपिका और रणवीर।" बेटी के नाम के साथ दीपिका ने नजरिया वाले इमोजी भी बनाए हैं। हाल में ये कपल बेटी के साथ पहली वेकेशन पर गया था।


Click it and Unblock the Notifications