..................... ranveer singh deepika padukone first appearance in second pregnancy deepika padukone baby bump - Hindi Filmibeat

दूसरी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद पहली बार स्पॉट हुए रणवीर-दीपिका, ग्लो के साथ बंप पर हर किसी की नजर

Deepika Padukone Spotted: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर छाई हुई हैं। कपल में दूसरी बच्चे के आने की न्यूज़ शेयर कर अपने फैंस को बेहद एक्साइडेट कर दिया है। इस एक्साइटमेंट में बीच रणवीर-दीपिका हाल ही में पहली बार साथ में स्पॉट हुए।

Deepika Padukone Spotted

दूसरी प्रेग्नेंसी में रणवीर-दीपिका का स्वैग

इस स्टार कपल को पैपराजी में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही बेहद स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रहे थे। दीपिका ने ब्लू कलर की ढीली-ढाली शर्ट पहनी थी, पर उसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। वहीं, रणवीर गाड़ी से उतरने के बाद दीपिका को एयरपोर्ट तक संभालकर ले जाते थे।

दीपिका का प्रेग्नेंसी ग्लो

इस दौरान रणवीर और दीपिका ने पैपराजी को जरा भी एंटरटेन नहीं किया और गाड़ी से उतरते ही सीधा एयपोर्ट के अंदर रवाना हो गए। हालांकि उनकी ये अपीयरेंस फैंस के लिए कितनी खास है ये सोशल मीडिया पर मिलने वाले रिएक्शन से साफ हो रहा है। प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद से ही फैंस दीपिका को देखने के लिए बेसब्री दिखाई दे रहे थे और ऐसे में उनके ये वीडियो आते ही वायरल हो गए हैं।

दीपिका पादुकोण ने किया दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल को एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट में सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने बेटी दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी किट पकड़ाकर तस्वीर शेयर की थी, और साथ में नजर वाले इमोजी बनाए थे। दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने कोंकणी और सिंधी दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। सितंबर 2024 में वो बेटी दुआ के पैरेंट्स बने और अब दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X