..................... Ranveer Singh Deepika Padukone Dj party viral dance Balam Pichkari, Main to Raste se jaa raha tha - Hindi Filmibeat

Viral Video: रणवीर दीपिका का डांस - तुझको मिर्ची लगी से बलम पिचकारी तक, जमकर उड़ा मज़ाक

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की डीजे पार्टी से धीरे धीरे करके काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं। और अब दोनों का डांस वीडियो वायरल हो चुका है जहां रणवीर और दीपिका साथ में बलम पिचकारी, तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं और गल्ला गूदियां पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

रणवीर और दीपिका के लिए ये वेलकम पार्टी रखी थी रणवीर सिंह की बहन रीतिका भवनानी ने जो अपनी भाभी दीपिका पादुकोण का परिवार में स्वागत करना चाहती थी। इस पार्टी में मेहमान जमकर रात भर बॉलीवुड गानों पर थिरके। वहीं रणवीर का गोविंदा डांस इस महफिल की जान था।

दीपिका पादुकोण के गाने लुंगी डांस पर मेहमान जमकर थिरके थे लेकिन दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ बलम पिचकारी पर थिरकते दिखाई दी और बस रणबीर कपूर का ज़िक्र होते ही ट्विटर का तो दिन ही बन गया था।

दीपिका और रणवीर गल्ला गूदियां पर थिरकते भी दिखे। वैसे दीपिका और प्रियंका में इस वक्त अंदर ही अंदर किसकी शादी बेहतर का कंपिटीशन भी चल ही रहा है।

जहां दीपिका और रणवीर तबलातोड़ नाचते हुए जमकर इंजॉय करते दिखे वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण का जमकर मज़ाक उड़ा। ट्विटर पर दीपिका को उनके आउटफिट के लिए काफी कुछ कहा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X