Pics: कल रात की डीजे पार्टी में रणवीर - दीपिका का धमाकेदार डांस, दीपिका ने चुराई रणवीर की लाइमलाइट
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद, रणवीर की बहन रीतिका ने मुंबई के ग्रांड हयात होटल में दीपिका का परिवार में स्वागत करने के लिए शानदार डीजे पार्टी रखी। इस पार्टी से रणवीर सिंह का लुक कल रात ही वायरल हो चुका है और सबको इंतज़ार था दीपिक पादुकोण की एक झलक था।
सबका सवाल यही था कि क्या शादी के हर फंक्शन की तरह यहां भी दीपिका ने रणवीर के साथ अपनी ड्रेस मैच की होगी। अब इस डीजे पार्टी से दीपिका और रणवीर की डांस करती तस्वीरें वायरल हो रही हैं और दीपिका को देख कर आप रणवीर सिंह और उनका स्वैग भूल जाएंगे। इस पार्टी में जान डाली रणवीर और उनके दोस्तों के डांस ने जिसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।

रणवीर सिंह ने पहले ही मनीष मल्होत्रा को अपने शानदार आउटफिट के लिए धन्यवाद बोला था। उनके चमचमाते कपड़े देख फैन्स भी काफी खुश थे कि उन्हें उनका रणवीर सिंह वापस मिल गया है। लेकिन अब दीपिका की तस्वीरें बाहर आने के बाद हर कोई रणवीर का स्वैग भूल जाएगा। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण मॉडर्न दुलहन के अवतार में दिखीं।
View this post on InstagramA post shared by Ranveer singh FC ♥️ (@ranveersinghtbt) on
भले ही ये डीजे पार्टी थी लेकिन दीपिका पादुकोण का लहंगा चोली उन पर बेहद फब रहा था। वहीं उनके सर पर चुन्नी और रणवीर के साथ नई नवेली दुल्हन की तरह ठुमके लगाना, इस पार्टी का सबसे शानदार पहलू लग रहा है। देखिए इस पार्टी की वायरल तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











