Just IN: दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह की शादी पक्की- इस तारीख को लेंगे सात फेरे
बॉलीवुड प्रेमियों के लिए साल की सबसे बड़ी खबर आ चुकी है। सुपरस्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तारीख को कंफर्म किया है। जी हां, बॉलीवुड की यह बहुप्रतीक्षित शादी 14- 15 नवंबर को होने वाली है। बता दें, दोनों सितारे लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। कोई शक नहीं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ साथ फैंस भी इस खबर से बेहद खुश हैं।
कुछ ही समय पहले दीपिका और रणवीर ने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसपर लिखा है, "हमें आपको यह बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवम्बर 2018 को तय हुई है।''

आगे लिखा- ''इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी है और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार.."
दीपिका- रणवीर की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्म दिए हैं। संजय लीला भंसाली की राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में दोनों ने साथ काम किया और फैंस ने इस जोड़ी को सिर आंखों पर बिठाया। फिलहाल शादी से जुड़ी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो यह जोड़ा इटली में विवाह संपन्न करेंगे। जबकि मुंबई में रिसेप्शन किया जाएगा।
लंबे समय से दीपिका- रणवीर की शादी चर्चा का विषय बनी हुई थी। खासकर प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस की सगाई के बाद सभी को इस जोड़ी की शादी का इंतज़ार था। रणवीर सिंह ने समय समय कई बार दीपिका के लिए अपने प्यार का इज़हार किया है। हमारी ओर से इस शानदार कपल को शादी की ढ़ेरों शुभकामनाएं..


Click it and Unblock the Notifications













