आलिया-रणबीर, दीपिका-रणवीर चारों ने एन्जॉय की रणथंभौर ट्रिप- सामने आई फोटोज
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ राजस्थान के रणथंम्बौर में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंचे। दोनों के साथ पूरा परिवार इस राजस्थान ट्रिप पर नजर आया। अब तीन दिन बाद सब अपनी ट्रिप खत्म कर वापस मुंबई लौट आए हैं। रिद्धिमा कपूर ने तो फुल फैमिली प्राइवेट जेट से उतरते हुए की तस्वीर भी शेयर की
वहीं राजस्थान ट्रिप से रणबीर-रणवीर और आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण की ढेर सारी फोटोज सामने आी है। इन तस्वीरों में रणबीर की पूरी फैमिली और दीपिका भी परिवार के साथ सवारी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। सभी राजस्थान के नेशनल पार्क में घुमते नजर आए।
वहीं रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की और इस ट्रिप के खत्म होने की लास्ट फोटो भी शेयर की। 1 जनवरी को सब वापस लौट आए। रिद्धिमा ने लिखा, ये ट्रिप बहुत ही शानदार थी। सभी के साथ बहुत सारी यादें भी इकट्ठा हो गईं।


Click it and Unblock the Notifications











