चुनाव के बीच पीएम मोदी पर भड़के रणवीर सिंह ? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख फैन्स को लगा झटका

Ranveer Singh Deepfake Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। फैन्स और सितारे उन्हें उनके अतरंगी लुक के लिए भी बेहद पसंद करते हैं। वहीं इन लोकसभा चुनाव के बीच कई सितारे चुनावी मैदान में भी नजर आए। वहीं हाल ही में एक रणवीर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कुछ कहते नजर आ रहे हैं। दरअसल यह वीडियो रियल नहीं बल्कि यह डीपफेक वीडियो है। बता दें कि इससे पहले आमिर खान का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में आमिर खान वोट मांगते नजर आ रहे थे।
रणवीर सिंह ने कही ये बाद
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह को AI टेक्नोलॉजी की मदद से आवाज में बदलाव किया गया है साथ ही उनके शब्द भी बदल दिए हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते नजर आ रहे हैं। इस डीपफेक वीडियो में रणवीर सिंह कहते हैं कि मोदी जी का उद्देश्य यही है कि वह सेलिब्रेट करें हमारे दुखी जीवन और दर्द को। हमारी बिरोजगारी और मंहगाई को क्योंकि यह जो भारतवर्ष है वो अनन्या काल की तरफ ऐसे बढ़ रहा है। इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि हमारे विकास और न्याय को मांगना कभी नहीं भूलना चाहिए। इसी के साथ ही आगे वोट की मांग भी की गई है। इस वीडियो में कई चीजें जैसे आवाज और लहजा भी बदला नजर आ रहा है।
| Uttar Pradesh: Actor Ranveer Singh says, "I cannot express in words the experience that I have had today. Life long I have been a devotee of lord Shiva and I have come here for the first time..."#Kashi #RanveerSingh #ModiKiGuarantee #ModiKaParivaar #BJP4India pic.twitter.com/ZZKYXeAa1v
— Saurabh Pandey (Modi Ji Ka Parivar) (@saurabhpandebjp) April 15, 2024
इस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर
आपको बता दें कि हाल ही में जब रणवीर सिंह वाराणसी गए थे यह तभी का वीडियो है। जहां वह मीडियाकर्मियों से बात करते नजर आ रहे थे। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही 'डॉन 3', 'तख्त', 'बैजू बावरा', 'मिस्टर इंडिया 2', 'अंदाज अपना-अपना 2' में नजर आएंगे। बता दें कि रणवीर सिंह जल्द ही ब्रेक पर जाने वाले हैं क्योंकि उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











