रणवीर सिंह ने दिवंगत श्रीदेवी के नाम किया पहला सर्वश्रेष्ठ एंटरटेनर अवॉर्ड

Recommended Video

Sridevi: Ranveer Singh DEDICATES his 'Entertainer of The Year Award' to Sridevi | FilmiBeat

रणवीर सिंह हिंदी फिल्मों के उन अभिनेताओं में से है जिन्होने बाहर से आकर अपने नाम का ऐसा परचम लहराया की लोग उनको सलाम करते है। आपको बता दें कि फिल्मों में बचपन से ही आने का मन बना चुके रणवीर सिंह ने काफी मेहनत करके इस मकाम को हासिल किया है।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह को फिल्मी दुनिया का एनर्जेटिक मैन भी कहा जाता है और वो अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते है। हाल ही रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके जानने के बाद आप भी उनको सम्मान की नजरों से देखोगे।

ranveer singh, shridevi, padmavat, रणवीर सिंह, श्रीदेवी, पद्मावत

जीं हां ये मौका था अवार्ड शो का जहां पर फिल्मों के लिए अवार्ड मिलना था और फिल्म पद्मावत के लिए रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ एंटरटेनर का अवार्ड दिया गया था। आपको बता दें कि इस अवार्ड शो में रणवीर जब अवार्ड लेने गए तो अपनी इस अदा से लोगों को अपना दीवाना बना डाला।

दरअसल रणवीर सिंह ने अवार्ड लेने के बाद भारतीय सिनेमा की चांदनी दिवंगत श्रीदेवी को अपना ये अवार्ड समर्पित कर दिया। ये हैलो अवार्ड का मौका था और रणवीर ने कर दिया। आगे बोलते हुए रणवीर सिंह ने फिल्म पद्मावत में मौका देने के लिए शुक्रिया कहा और हैलो अवार्ड का भी शुक्रिया अदा किया।

इसके आगे बोलते हुए कहा कि सर्वश्रेष्ठ एंटरटेनर का ये अवार्ड मैं भारत की सर्वश्रेष्ठ एंटरटेनर श्रीदेवी जी को डेडिकेट करना चाहता हू। फिल्म पद्मावत की बात की जाए तो रणवीर सिंह ने इस तरह की अदाकारी दिखाई थी कि लोग उनके दीवाने हो गए थे।

रणवीर सिंह के अलावा भी फिल्म में शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण थे पर रणवीर की ही एक्टिंग की सबसे ज्यादा तारीफ हुई थी। फिल्म में का टाइटल दीपिका के ऊपर था पर पूरी फिल्म में रणवीर ही छाए रहे थे। रणवीर सिंह इन दिनो अपनी आने वाली फिल्म सिम्बा के लिए काफी व्यस्त चल रहे है।

आपको बता दे कि फिल्म को करण जौहर निर्मित कर रहे है। फिल्म के रिलीज की बात की जाए तो अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है पर इतना तो पक्का है कि फिल्म दिसम्बर तक रिलीज कर दी जाएगी।

आपको बता दें कि श्रीदेवी की मौत दुबई के एक होटल में हुई थी जहां वो अपने करीबियों की शादी में पहुंची थी। श्रीदेवी की मौत के पीछे हार्ट अटैक का कारण बताया गया था पर जांच अभी भी चल रही है क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण डूबना बताया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X