सनी देओल के बेटे की शादी में रणवीर सिंह ने मारी धांसू एंट्री, करण को गोद में उठाकर थिरके एक्टर

 Ranveer Singh Dances At Karan Deol Sangeet Function

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कहे जाने वाले धर्मेंद्र के लाडले पोते और सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल जल्दी ही अपनी गर्लफ्रेंड दृषा आचार्य के साथ में शादी करने वाले हैं। इसी बीच शादी के फंक्शन खूब मौज मस्ती से चल रहे हैं और उनके घर में भी काफी जबरदस्त माहौल बना हुआ है। बता दें कि 16 जून शुक्रवार के दिन पर संगीत सेरेमनी रखी गई थी। जहां पर धर्मेंद्र के साथ-साथ सनी देओल और बॉबी देओल भी शामिल थे। लेकिन इसी बीच इस फंक्शन में रणवीर सिंह ने एंट्री मारी और हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

करण देओल के संगीत फंक्शन में रणवीर सिंह की धांसू एंट्री

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड का हर एक सितारा सनी देओल के बेटे और धर्मेंद्र के पोते करण देओल की शादी को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है। लेकिन इसी बीच करण देओल के संगीत फंक्शन में बॉलीवुड के एनर्जेटिक किंग कहे जाने वाले रणवीर सिंह ने शिरकत की। उनकी धांसू एंट्री को देख हर कोई हैरान रह गया।

रणवीर ने करण को गोदी में उठा किया डांस

करण देओल की संगीत पार्टी में रणवीर ने जमकर डांस किया और सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो तेजी से वायरल होती हुई भी नजर आई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि करण अपनी होने वाली दुल्हनिया दृषा आचार्य के साथ में डांस करते हुए नजर आए। लेकिन अचानक से स्टेज पर रणवीर सिंह आते हैं और करण को अपनी गोद में उठाकर नाचने लग जाते हैं।

रणवीर की गोदी में करण ने किया भांगड़ा

वही करण भी रणवीर की गोदी में जमकर भांगड़ा करते हुए देखे जाते हैं। करण देओल के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही होती है। इतना ही नहीं करण की होने वाली दुल्हनिया दृषा भी स्टेज पर खड़े होकर रणवीर और अपने होने वाले पति का डांस इंजॉय कर रही होती है। यहां तक कि उन्होंने खूब उनके लिए तालियां भी बजाई।

रणवीर सिंह की हुई जमकर तारीफ

करण देओल के संगीत में रणवीर का इतना जबर्दस्त अंदाज देखकर फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। जिस वजह से रणवीर की उन्होंने खूब जमकर तारीफ की और एक यूजर ने तो कमेंट कर लिखा कि रणवीर खुद भी खुश रहता है और दूसरों को भी खुश रखने की कोशिश करता है। वही एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि रणवीर सिंह असली एनर्जेटिक किंग है। हालांकि एक्टर से दीपिका पादुकोण के बारे में भी पूछा गया।

More from Filmibeat

Read more about: ranveer singh karan deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X