डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ रणवीर सिंह ने किया जोरदार डांस, ऐसा वीडियो देख चौंक गए लोग

Viral Video: इन दिनों एक शादी जमकर चर्चाओं में विषय बनी हुई है वह है उदयपुर में हो रही पद्मजा मेंटना की बेटी नेत्रा नेत्रा मेंटना की शादी। बता दें कि अपनी बेटी की शादी में पद्मजा मेंटना ने किसी चीज की कोई कमी नहीं छोड़ी है। बता दें कि भारत से लेकर विदेश तक की सभी नामी हस्तियां शामिल हैं। बता दें कि नेत्रा की शादी में डोनाल्ड ट्रंप के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड भी शामिल हुई हैं। इनके साथ ही कई बॉलीवुड हस्तियां भी इस शादी में परफॉर्में करती दिखी गईं।
रणवीर सिंह ने किया ट्रंप जूनियर की गर्लफ्रेंड संग जोरदार डांस...
वहीं हाल ही में एक वीडियो इसी शादी का तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की गर्लफ्रेंड को डांस के लिए पूछते नजर आ रहे हैं। उनके हां करने पर रणवीर सिंह अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने 'व्हॉट झुमका' पर उनका हाथ पकड़कर जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह संगीत नाइट का वीडियो छा गया है। इसी के साथ ही दोनों सिंबा और आंख मारे गाने पर भी जमकर ठुमके लगाते हैं। इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
वीडियो देख यूजर ने किया ये कमेंट...
जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- ये वीडियो देखकर दीपिका को क्या लगेगा। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- क्या बात है फुल एनर्जी डांस जारी है। वहीं तीसरे यूजर ने कहा- भाई डांस करके टैरिफ कम करवा लो। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- जबरदस्ती लाइमलाइट में आने का तरीका।
शादी में शामिल हुए ये सितारे
आपको बता दें कि इस शादी में तमाम फिल्मी हस्तियों नाचते गाते देखा गया। माधुरी दीक्षित, दीया मिर्जा, अमायरा दस्तूर, जैकलीन फर्नांडीस, सोफी चौधरी, कृति सेनन, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, जस्टिन बीवर, जोनिफर लोपेज समेत तमाम नामचीन सितारों ने शादी में परफॉर्म किया है।


Click it and Unblock the Notifications










